कुल्लू में बादल फटा, पुल-दुकानें बहीं:होटलों में पानी-मलबा घुसा, सेब के बगीचे भी तबाह

Updated on 30-07-2024 01:08 PM

हिमाचल के कुल्लू में सोमवार-मंगलवार देर रात बादल फट गया। इससे मणिकर्ण घाटी के तोष नाला में तेज बारिश हुई। बारिश में शराब ठेका, दुकान और पुल बह गया। साथ ही 2 होटल में मलबा और पानी जाने से नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, बिजली परियोजना को भी नुकसान पहुंचा है। तोष नाला के पास खड़ी बागवानों की फसल और सेब के पेड़ भी तबाह हो गए।

मौसम विभाग ने आज हिमाचल के 7 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में तेज बारिश आ सकती है। एक अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।

अंजनी नाला का जलस्तर फिर बढ़ा, आवाजाही बंद

मनाली में भी पलचान के पास अंजनी महादेव नाला का जलस्तर बढ़ गया है। पानी रोड की तरफ बह रहा है। जिसके चलते अटल टनल की तरफ जाने वाली सड़क और लेह रोड पर यातायात बाधित हो गया है। यहां भी नाले में बादल फट गया था। जिससे दुकानों और घरों को नुकसान पहुंचा।

परवाणू में बोलेरो पिकअप का पत्थर गिरे, एक की मौत

उधर, सोमवार अल सुबह बारिश के बीच चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर परवाणू के पास बोलेरो पिकअप पर पहाड़ी से पत्थर गिर गए। हादसे में पंजाब के देवराज की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। पिकअप सवार जालंधर से शिमला अखबार लेकर आ रहे थे।

2 दिन पहले किन्नौर में बादल फटा

2 दिन पहले यानी रविवार दोपहर को किन्नौर में बादल फट गया था। ज्ञाबुंग और रोपा नाला के पास तेज बारिश के बाद मलबा सेब के बगीचों में पहुंच गया। इससे बागवानों की फसल तबाह हो गई। रोपा में धर्म सिंह मेहता का मकान बह गया, जबकि हरि सिंह के मकान में पानी और मलबा भर गया। इसके अलावा, निगुलसरी ब्लॉक पॉइंट पर पहाड़ी से बार-बार पत्थर गिर रहे हैं। इससे नेशनल हाईवे-5 बंद हो रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.