महिला सरपंचों के लिए स्वच्छ एवं हरित पंचायत कार्यशाला का हुआ आयोजन

Updated on 13-09-2025 02:18 PM

रायपुर।  कलेक्टर डॉ गौरव सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ  कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन में शहीद स्मारक भवन में स्वच्छ एवं हरित पंचायत महिला सरपंच कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला यूनिसेफ, एसीई एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

कार्यशाला में महिला सरपंचों को ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, सामुदायिक शौचालय, सीवेज प्रबंधन (एफएसटीपी) और ग्राम पंचायत नीड्स एसेसमेंट जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विशेषज्ञों ने स्वच्छ एवं हरित पंचायत की अवधारणा को ग्राम स्तर पर लागू करने की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर रायपुर जिले की 12 महिला सरपंचों ने अपने पंचायतों में संचालित स्वच्छता और हरित गतिविधियों के अनुभव को बताया और कार्यशाला में लाइफ़ मिशन की अवधारणाओं पर भी चर्चा हुई।

इस कार्यक्रम में (एसबीएम-जी) से डॉ. रूपेश राठौड़ और सुश्री अभिलाषा आनंद, (यूनिसेफ) से श्रीमती बिराजा सतपथी और  आशीष कुमार ,(एसीई) से  महेश अग्रवाल,  सुशील कुमार और डॉ. सम्पदा साहू सहित जिला पंचायत रायपुर से श्रीमती सुजाता नरेन्द्र सिंह, श्रीमती भगवती शर्मा और  आशकरन बंजारे उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला का उद्देश्य महिला सरपंचों को तकनीकी ज्ञान और नेतृत्व क्षमता से सशक्त बनाना तथा ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता और हरित पहल को स्थायी स्वरूप देना था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.