महिला महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम के साथ कक्षाएं हुई प्रारंभ

Updated on 22-08-2025 11:19 AM

नारायणपुर। जिले में संचालित वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम 20 अगस्त को उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष जनभागीदारी समिति प्रमिला प्रधान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय डॉ. एस. आर. कुंजाम और जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर राजेंद्र कुमार यादव एवं महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक उपस्थित थे।

कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्राओं का तिलक एवं पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत भाषण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेंद्र कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करना प्रत्येक विद्यार्थी के जीवन में सफलता की प्रथम सीढ़ी है। यदि छात्राएँ नियमित रूप से अपने प्राध्यापकों से मार्गदर्शन लेंगी तो निश्चित ही अपने लक्ष्यों की प्राप्ति कर सकेंगी। विशिष्ट अतिथि डॉ. एस. आर. कुंजाम ने छात्राओं को उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, महत्व एवं उत्तरदायित्व से अवगत कराते हुए शिक्षा को जीवन मूल्यों से जोड़ने की प्रेरणा दी। द्वितीय सत्र के प्रमुख वक्ता राजेंद्र कुमार यादव ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की उद्देशिका एवं महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने डीएससी, जीई और वीएसी जैसे पाठ्यक्रमों की जानकारी सहज एवं सरल भाषा में दी तथा छात्राओं को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार विषय चयन करने हेतु प्रोत्साहित किया।

मुख्य अतिथि प्रमिला प्रधान ने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए आत्मनिर्भर बनने और जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के महत्व को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन निहारिका शोरी ने किया। कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन किशोर कुमार कोठारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएँ अपने पालकों सहित उपस्थित रहीं। महाविद्यालय परिवार से सहायक प्राध्यापक भूषण जय गोयल, ग्रंथपाल डॉ. क्षमा ठाकुर, सहायक प्राध्यापक नोहर राम, अतिथि व्याख्याता डंकेश्वर बर्मन, कुरसो पोयामी, दुलेश्वरी कंडरा, कु. मोनिका गंधर्व सहित सभी कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.