पंजाब पुलिस का किसानों के साथ टकराव:​​​​​​​जमीन खाली कराने के विरोध पर लाठीचार्ज

Updated on 11-03-2025 02:01 PM

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर पंजाब के गुरदासपुर में आज किसानों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। इसमें 7 किसानों के घायल होने की सूचना है। पुलिस की मदद से जिला प्रशासन की टीम किसानों से जमीन खाली कराने पहुंची थी।

इस दौरान पुलिस ने किसानों की खड़ी फसल पर मशीन चला दी, जिससे उनकी फसल बर्बाद हो गई। अपनी फसलों को बचाने के लिए आए किसानों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की हुई। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को मौके से खदेड़ दिया। हालांकि, अब भी टकराव की स्थिति बनी हुई है।

किसानों का आरोप है सरकार से उन्हें जमीनों का उचित मुआवजा नहीं मिला है। इसलिए, वे अपनी जमीनों पर खेती कर रहे हैं। जबकि, जिला प्रशासन के अधिकारी कहते हैं कि किसानों को जमीनों का मुआवजा मिल गया है, तो ये जमीनें अब सरकार की हैं। इन पर किसानों को खेती का हक नहीं है।

पंधेर बोले- बैठक कर रणनीति बना रहे घटना के बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बयान जारी कर कहा है कि गुरदासपुर के नंगल चौड़ और भरथ में किसानों को मुआवजा दिए बिना जमीन हथियाने की कोशिश की गई है। जब किसानों ने उसका विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया गया, जिसमें 7 किसान जख्मी हो गए हैं।

पंधेर ने कहा कि घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इनमें परमिंदर सिंह चीमा, अजायब सिंह, गुरमुख सिंह, हरजीत सिंह, अजीत सिंह, निशान सिंह भिट्‌टेविड और अजीत सिंह शामिल हैं। किसान इस घटना के बाद बैठक कर रहे हैं। जल्द आगे की रणनीति बनाई जाएगी। 

किसान बोले- जबरदस्ती नहीं करने देंगे जानकारी के अनुसार, आज सुबह गुरदासपुर के नंगल चौड़ और भरथ में जिला प्रशासन की टीम पुलिस की मदद से जमीनें खाली कराने पहुंची थी। प्रशासन की टीम के पहुंचने का पता चलते ही किसान मौके पर पहुंच गए। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

किसानों ने टीम को रोकने की कोशिश की और कहा की धक्के (जबरदस्ती) फसलें नहीं उजाड़ने देंगे। लाठियां लेकर पहुंचीं महिलाओं ने फसल पर चल रही मशीन को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसानों को रोक लिया। पुलिस फोर्स के पहुंचने के बावजूद किसान डटे रहे। 

मशीन के आगे लेटे किसान, कई की पगड़ी उतरी प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान कई किसान फसल पर चल रही मशीन के आगे लेट गए। इस दौरान पुलिस उन्हें धक्का देकर हटाती दिखी। धक्का लगने से कुछ किसान गिर गए, जिससे उनकी पगड़ियां उतर गईं। वे अपनी पगड़ियां और हाथ में किसान यूनियन के झंडे संभालते नजर आए।

केंद्र सरकार से मिल गई है पंजाब सरकार गेहूं की खड़ी फसल पर मशीन चलाने से गुस्से में आए किसानों ने पंजाब की AAP सरकार को केंद्र से मिला हुआ बताया। कहा कि आज सभी लोग लाइव देख रहे हैं कि किस तरह से पंजाब सरकार किसानों की खड़ी फसलों को रौंद रही है, वह भी बिना मुआवजा दिए। इससे पता चलता है कि पंजाब की AAP सरकार केंद्र सरकार से मिल गई है।

किसान नेताओं ने आरोप लगाया है कि प्रशासनिक अधिकारियों के उनकी बातचीत चल रही थी। हर बैठक में विश्वास दिलाया गया था कि जब तक पूरा मुआवजा नहीं दिया जाता, जमीन पर कब्जा नहीं लिया जाएगा। इसके बाद भी आज अचानक से प्रशासन की टीम आई और जमीनों पर कब्जा लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.