नए क्रिमिनल कानूनों पर कमेंट करने से CJI का इनकार:कहा- मामला कोर्ट में लंबित है, फिलहाल कुछ भी बोलना ठीक नहीं होगा

Updated on 03-07-2024 01:50 PM

1 जुलाई से लागू हुए 3 नए क्रिमिनल कानूनों को लेकर CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कमेंट करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि नए कानूनों का मुद्दा अभी सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में लंबित है। इसलिए इस मामले पर कुछ भी बोलना ठीक नहीं होगा।

CJI मंगलवार (2 जुलाई) को दिल्ली में कड़कड़डूमा, शास्त्री पार्क और रोहिणी में तीन नई कोर्ट बिल्डिंग के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए दिल्ली हाईकोर्ट परिसर पहुंचे थे। इसी दौरान उनसे नए कानूनों को लेकर सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा कि कोर्ट में आने वाले मामलों पर बोलना नहीं चाहिए।

दरअसल, देश में अंग्रेजों के जमाने से चल रहे कानूनों की जगह 3 नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1 जुलाई से लागू हो गए हैं। इन्हें IPC (1860), CrPC (1973) और एविडेंस एक्ट (1872) की जगह लाया गया है।

इन कानूनों के लागू होने से पहले सुप्रीम कोर्ट में इन कानूनों को चुनौती देने वाली याचिका लगाई गई थी, जिसे खारिज कर दिया था। इसके अलावा नए कानूनों के कुछ प्रावधानों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने की एक जनहित याचिका भी दायर की गई है, जिस पर अभी सुनवाई नहीं हुई है। इसलिए CJI ने कहा कि कोर्ट में मामला लंबित है।

CJI की स्पीच की मुख्य बातें...

1. क्लाइमेट चेंज पर
इस साल दिल्ली में बहुत गर्मी पड़ी। हमने दो हीटवेव झेलीं। इसके बाद एक ही दिन में रिकॉर्ड बारिश का सामना किया। जलवायु परिवर्तन को अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हमें अपने रोजमर्रा की जिंदगी में ग्रीन लाइफस्टाइल को अपनाना चाहिए। इससे कार्बन का उत्सर्जन कम होता है। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि कोर्ट कई नई इमारतें पर्यावरण अनुकूल होंगी।

2. 1780 की राम कामति का जिक्र
1780 की राम कामति की कहानी हमें बताती है कि कठोर और आसान न्याय कानून के लिए अभिशाप है। राम कामति झूठे केस में फंसे थे। उन्हें दोषी भी ठहराया गया था। जेल में उन्हें टॉर्चर किया गया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी। हमारा कानून और संवैधानिक प्रणाली मूल रूप से न्याय, स्वतंत्रता और समानता पर आधारित है।

3. स्टीफन हॉकिंग का उदाहरण
कोर्ट की नई बिल्डिंग विकलागों के लिए सुलभ होनी चाहिए। मुझे याद आता है जब विकलागों के एक ग्रुप ने देश की ऐतिहासिक धरहरों तक आसानी से पहुंचने के इंतजामों की मांग की थी। एक बार स्टीफन हॉकिंग भारत आए थे। वे देश की कुतुब मीनार घूमना चाहते थे।

इसके लिए लकड़ी के रैम्प लगाए गए। उन्होंने कुतुब मीनार को छूकर एक विश मांगी। उन्होंने कहा कि मैंने विश मांगी है कि मेरे जाने के बाद भी रैंप यहां से नहीं हटाए जाएं, जिससे और विकलांग भी कुतुब मीनार आसानी से पहुंच सकें।

ये हैं सबसे बड़े बदलाव

  • ​​​​​​नए कानूनों के अनुसार आपराधिक मामलों में फैसला सुनवाई पूरी होने के 45 दिनों के अंदर आना चाहिए और पहली सुनवाई के 60 दिनों अंदर आरोप तय किए जाने चाहिए।
  • बलात्कार पीड़ितों का बयान एक महिला पुलिस अधिकारी उसके अभिभावक या रिश्तेदार की मौजूदगी में दर्ज करेगी। इन केसों में मेडिकल रिपोर्ट 7 दिनों के अंदर आनी चाहिए।
  • ऑर्गनाइज्ड क्राइम और आतंकवाद को परिभाषित किया गया है। राजद्रोह की जगह देशद्रोह लिखा-पढ़ा जाएगा। सभी तलाशी और जब्ती की वीडियो रिकॉर्डिंग जरूरी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.