बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन

Updated on 29-08-2025 01:53 PM

सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बड़े स्तर पर क्लोरीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। विकास खंड कोंटा, सुकमा और छिंदगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्रामों तथा नगरीय निकायों में सभी पेयजल स्रोतों को सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए यह कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विकास खंड कोंटा के बाढ़ प्रभावित गाँव कोंटा, डोंडरा, चिखलगुड़ा, एर्राबोर, मेंटागुड़ा, बंजामगुड़ा समेत आसपास के अन्य गाँवों के हैंडपंपों और कुओं में क्लोरीन दवा का छिड़काव किया जा रहा है। अब तक कुल मिलाकर लगभग 17 गाँवों के पेयजल स्रोतों को शुद्ध किया गया है और यह कार्य लगातार जारी है।

प्रशासन का मानना है कि बाढ़ के बाद पानी में प्रदूषण और संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है, जिससे डायरिया, हैजा, मलेरिया और टाइफाइड जैसी मौसमी बीमारियाँ फैल सकती हैं। ऐसे में पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन ग्रामीणों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक कदम है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत और पुनर्वास के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी गांव में पानी जनित बीमारी का प्रकोप न फैल सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.