कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में चिरायु टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

Updated on 04-07-2026 12:58 PM

बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के निर्देश एवं बी.एम.ओ. खंडसरा डॉ. शरद कोहाड़े के मार्गदर्शन में आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत चिरायु टीम श्सीश् खंडसरा द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में विद्यालय में निवासरत सभी 100 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान सभी बालिकाओं की हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप एवं सिकल सेल की जांच की गई। सामान्य बीमारियों से पीड़ित पाई गई बालिकाओं को मौके पर ही आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विद्यालय में निवासरत समस्त किशोरी बालिकाओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड का भी वितरण किया गया। टीम ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई के संबंध में बालिकाओं को जानकारी दी।

इस अवसर पर चिरायु टीम से डॉ. दिलीप चंद्रवंशी, डॉ. प्रीति ठाकुर, फार्मासिस्ट बलवंत बंजारे, लैब टेक्नीशियन मनीष साहू उपस्थित थे। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका श्रीमती भारती घृतलहरे सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की बीमारियों का शीघ्र पहचान, उपचार एवं रेफरल कर बच्चों को स्वस्थ बनाना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना…
 01 August 2026
रायपुर, राष्ट्रपति भवन में  बस्तर के प्रतिनिधिमंडल के लिए एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक…
 01 August 2026
बैकुंठपुर, कोरिया की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है।अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर ही धान की रोपाई…
 01 August 2026
रायपुर, राज्य के आदिवासी और सुदूर के गांवों में डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना 2305 मोबाइल टॉवर से लगेंगे। इससे दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट…
 01 August 2026
रायपुर, नगर निगम सीमा से लगे ग्रामीण इलाकों में भूमाफिया सस्ती जमीन और भविष्य में निगम सीमा में शामिल होने का झांसा देकर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। भूमाफिया लोगों को…
 01 August 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों की कार्यप्रणाली…
Advt.