चीनी AI डेवलपर DeepSeek ने किया दुनिया के अमीरों को 'बर्बाद

Updated on 28-01-2025 03:31 PM
नई दिल्ली: चीनी एआई डेवलपर डीपसीक (DeepSeek) ने 24 घंटे में दुनिया के टॉप अमीरों का बड़ा नुकसान कर दिया। डीपसीक के कारण अमेरिका समेत दुनियाभर की शेयर मार्केट में गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिकी शेयर मार्केट हुआ। इस गिरावट के कारण दुनिया के टॉप 500 अमीर लोगों की नेटवर्थ संयुक्त रूप से 108 अरब डॉलर (करीब 9.34 लाख करोड़ रुपये) कम हो गई। बता दें कि सोमवार को अमेरिका मार्केट नास्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 3.1% की गिरावट आई।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार के अनुसार सबसे ज्यादा नुकसान उन अरबपतियों को हुआ जिनका करोबार एआई से जुड़ा है। इसमें ओरेकल कॉर्प (Oracle Corp.) के को-फाउंडर लैरी एलिसन (Larry Ellison) और एनवीडिया कॉर्प (Nvidia Corp.) के को-फाउंडर जेन्सन हुआंग (Jensen Huang) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

किसे कितना हुआ नुकसान?

24 घंटे में हुआंग की नेटवर्थ में 20.1 अरब डॉलर यानी 20% की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ उनकी संपत्ति 101 अरब डॉलर रह गई है। वहीं लैरी एलिसन की नेटवर्थ को 12% यानी 22.6 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। अब उनकी नेटवर्थ 171 अरब डॉलर रह गई।

इस गिरावट के कारण डेल इंक के माइकल डेल ने 13 अरब डॉलर और बिनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड के को-फाउंडर चांगपेंग 'सीजेड' झाओ ने 12.1 अरब डॉलर खो दिए। टेक-सेक्टर के दिग्गजों को 94 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

अन्य टेक अरबपतियों को हुआ फायदा

सोमवार को मार्केट में बड़ी गिरावट के बाद भी कई टेक कंपनियां बच गईं। इससे इनके अरबपति फाउंडर या को-फाउंडर की नेटवर्थ में भी इजाफा हुआ।

सोमवार को मेटा के शुरुआती सत्र में गिरावट से उबरने के बाद मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 4.3 अरब डॉलर बढ़ गई। वहीं अमेजन के जेफ बेजोस की संपत्ति में करीब 632 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इनके अलावा बिल गेट्स की नेटवर्थ में भी 438 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.