चीन का शटर होने लगा बंद! सरकार ने बजाई खतरे की घंटी, कारखानों में उत्पादन से लेकर बिक्री तक में गिरावट
Updated on
15-09-2025 01:08 PM
नई दिल्ली: चीन की इकोनॉमी की रफ्तार धीमी हो गई है। कारखानों में उत्पादन और खुदरा बिक्री, दोनों ही उम्मीद से कम रहे। इससे चीन की सरकार पर दबाव बढ़ गया है कि वो अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए नए कदम उठाए। कमजोर खपत और प्रॉपर्टी के कारोबार में गिरावट से विकास पर असर पड़ रहा है।
नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (NBS) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में औद्योगिक उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले 5.2% की वृद्धि हुई। जुलाई में यह आंकड़ा 5.7% था। रॉयटर्स के एक सर्वे में 5.7% की उम्मीद थी, लेकिन यह उससे कम रहा। पिछले साल के अगस्त के बाद यह सबसे धीमी गति है। रॉयटर्स के अनुसार, चीन में साल 1961 के बाद सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। साथ ही, सबसे लंबा बरसात का मौसम भी रहा। इससे मैन्युफैक्चरिंग पर बुरा असर पड़ा
उपभोक्ता खर्च में आई कमी
चीन में उपभोक्ता खर्च में और कमी आई है। खुदरा बिक्री अगस्त में 3.4% बढ़ी। जुलाई में यह 3.7% थी जबकि उम्मीद 3.9% की थी। प्रॉपर्टी से होने वाली कमाई कम होने और नौकरी बाजार में सुस्ती के कारण लोग खर्च करने में सावधानी बरत रहे हैं। इसलिए खुदरा बिक्री की वृद्धि नवंबर के बाद सबसे धीमी रही। घटती हुई प्रॉपर्टी की कीमतों के कारण लोगों ने खर्च कम कर दिया है। कारोबारियों का भरोसा भी कम हुआ है और नौकरी बाजार भी कमजोर हुआ है।
सरकार ने दी चेतावनी
चीन की सरकार ने आगे आने वाले खतरों के बारे में चेतावनी दी है। एमबीएस ने कहा कि अगस्त में अर्थव्यवस्था आम तौर पर स्थिर रही। लेकिन उन्होंने यह भी माना कि कई अस्थिर और अनिश्चित कारक अभी भी मौजूद हैं। वहीं साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, प्रवक्ता फू लिंगहुई ने चेतावनी दी कि अर्थव्यवस्था कई जोखिमों और चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि नीति निर्माताओं को मैक्रो नीतियों को पूरी तरह से लागू करना चाहिए। साथ ही नौकरियों, व्यवसायों, बाजारों और उम्मीदों को स्थिर करने पर ध्यान देना चाहिए।
कितनी रही बेरोजगारी दर?
चीन के सरकारी आंकड़ों से यह भी पता चला कि अगस्त में शहरी बेरोजगारी दर बढ़कर 5.3% हो गई, जबकि जुलाई में यह 5.2% थी।प्रॉपर्टी के कारोबार में गिरावट और बढ़ गई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में नए घरों की कीमतें महीने-दर-महीने 0.3% और साल-दर-साल 2.5% गिर गईं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, जनवरी से अगस्त के बीचप्रॉपर्टी में निवेशपिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 12.9% गिर गया। पहले सात महीनों में यह गिरावट 12% थी। साल 2025 के पहले आठ महीनों में नए घरों की बिक्री भी 4.7% कम हो गई।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…