चीन हमारी जमीन में घुसकर बैठा है, पीएम ने झूठ बोला... जिनपिंग और मोदी की मुलाकात पर क्या बोले ओवैसी

Updated on 24-10-2024 12:49 PM
नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद के बीच ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच ईस्टर्न लद्दाख में पेट्रोलिंग पॉइंट्स को लेकर समझौता हुआ है। इस बीत AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चीन हमारी जमीन में घुसकर बैठा है। इस मुद्दे को हम संसद के शीतकालीन सत्र में उठाएंगे।

'सरकार ने 4 साल पहले झूठ बोला'


एक न्यूज चैनल से बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि जब गलवान में झड़प हुई थी, तब हमने कहा था कि चीन हमारी जमीन पर घुसकर बैठा है। अगर मोदी सरकार ने आज चीन से समझौता किया है, तो इसका मतलब ये हुआ कि पीएम ने 4 साल पहले देश को झूठ बोला था। जो समझौता सरकार कर रही है, वो ना तो मैंने देखा है ना ही आपने। इसलिए संसद के शीतकालीन सत्र में हम इस मुद्दे को उठाएंगे।

'सवाल बफर जोन को लेकर है'


ओवैसी ने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि अक्टूबर में एलएसी के आसपास बर्फबारी शुरू हो जाएगी, तो कैसे पता चलेगा कि जिन 25 पॉइंट पर गश्त की बात हो रही है. वो हो रही है या नहीं। ये तो हमें अप्रैल में ही पता चलेगा। उन्होंने कहा कि सवाल बफर जोन का है। हमारी सेना 4 साल से वहां बैठी है तो क्या सेना वापस आएगी। सरकार को इसका जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा सवाल है कि क्या अब डी-एस्कलेशन और डीइंडक्शन होगा। क्या 25 पेट्रोलिंग पॉइंट पर हमारी सेना दोबारा पेट्रोलिंग करेगी?

बहराइच एनकाउंटर पर भी उठाया सवाल


इसके अलावा ओवैसी ने बहराइच मामले को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि यूपी कानून से चलेगा या बंदूक की गोली से। बहराइच में 30-35 मुस्लिमों के घर तोड़े गए। ये सरकार की नाकामी है कि वहां शोरूम जले। उन्होंने बहराइच एनकाउंटर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रामगोपाल मिश्रा पर जिसने गोली चलाई, उन्हें कोर्ट सजा देगा या सरकार। क्या योगी आदित्यनाथ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बन गए हैं। 70 किमी दूर क्यों एनकाउंटर किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.