बच्चो ने लिया नशे से दूर रहने व पौधारोपण का संकल्प...

Updated on 27-05-2024 06:38 PM

रायपुर। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ ने बच्चों के ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करते हुए उनको संस्कारवान बनाने के लिए रविवार को व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन किया। गायत्री प्रज्ञा पीठ तेलीबांधा के समीप स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर में 80 बालक- बालिकाओं ने सम्मिलित होकर स्वस्थ व संस्कारयुक्त जीवन जीने की कला का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

गायत्री परिवार रायपुर के मीडिया प्रभारी प्रज्ञा प्रकाश निगम ने बताया कि शिविर का शुभारंभ देव आह्वान, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रुप में स्थानीय पार्षद श्रीमती सीमा संतोष साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में गायत्री परिवार की जोन समन्वयक श्रीमती आदर्श वर्मा, जिला समन्वयक श्री लच्छूराम निषाद, इंदिरा गांधी कृषी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. के.के. साहू थे। श्रीमती सीमा सतोष साहू ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि संस्कारित युवा पीढ़ी के निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव है इसके लिये सेवा, संयम, स्वाध्याय व साधना की अनिवार्यता है।



गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ प्रभारी आशीष राय ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा सैकड़ो वर्ष पूर्व ही ’’युग निर्माण कैसे होगा-व्यक्ति के निर्माण से’’ का ब्रह्म वाक्य दिया जो अकाट्य सत्य है। विशाल वट वृक्ष एक नन्हें से बीज में छुपी रहती है, बहुमंजिली इमारतें उसकी नींव पर टिकी रहती है, ठीक वैसे ही मानव से महामानव बनने का आधार उसका व्यक्तित्व ही होता है। व्यक्ति निर्माण के आधार पर ही परिवार निर्माण, समाज निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना की जा सकती है। व्यक्ति निर्माण तो किसी भी उम्र में एवं कभी भी शुरू किया जा सकता है, उसका लाभ तो मिलना ही है, लेकिन यदि व्यक्ति निर्माण की पाठशाला में किशोर एवं युवाकाल में प्रवेश मिल जाए तो जीवन की दिशा ही बदल जाती है।


शिविर के प्रशिक्षकजनों में कु. माधुरी ने मंच संचालन करते हुए तनाव प्रबंधन, स्वास्थ्य, पतंजली योग में दिये गये यम नियम, आसन, प्राणायान ध्यान के महत्व को विस्तार से बताया। कु निष्ठा ने युवा कौन है युवाओं जवाबदारी तथा जिम्मेदारी के महत्व को बताते हुए कहा कि पूर्व में जितनी भी क्रांति हुई है इनमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। वर्तमान में देश जिस उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है लोग आशंकित है आगे क्या होगा? पर्यावरण का प्रदूषण, भ्रष्टाचार, सूखती जल स्त्रोत, बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ती नशा, बढ़ती अराजकता की भयावह दृश्य को केवल और केवल ‘‘युवाशक्ति‘‘ ही मिटा सकती है। हंसराज ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी को बच्चो के समक्ष उदाहरण के रुप पेश करते बच्चों को स्मरण शक्ति व बु़िद्ध विकसित करने का उपाय बताया। इसी प्रकार विवेक महाजन ने सोशल मीडिया के लाभ  एवं नुकसान के बारे बताया कि जैसे हर सिक्के के दो पहलु होते है, उसी प्रकार सोशल मीडिया के भी है। विज्ञान विकास के साथ विनाश भी लाता है उसका उपयोग किस प्रकार एवं किस उद्देश्य से किया जा रहा है उस पर ही उसका परिणाम निर्भर होता है। बच्चों को साइबर अपराध से सतर्क रहने की जानकारी भी दी गई।


शिविर में बच्चों को नियमित दिनचर्या, समय प्रबंधन व सदसाहित्य का नियमित स्वाध्याय द्वारा जीवन में सकारात्मक बदलाव का महत्व समझाया। दोपहर के भोजनावकाश के बाद सभी बच्चों के बीच खेल व बौद्धिक प्रश्नोत्तरी करवाई गई। गायत्री परिवार के व्यसन मुक्ति अभियान की जानकारी दी। बच्चों को सभी प्रकार के नशे से स्वयं तथा परिवारजन के साथ-साथ अपने मित्रों को भी दूर रहने हेतु प्रेरणा दी। अंत में गुरुदक्षिणा स्वरुप पर्यावरण के संरक्षण हेतु प्रत्येक बच्चों को इस वर्ष एक-एक पौधारोपण का संलल्प दिलवाया गया।

शिविर में प्रमुख रुप से गायत्री परिवार से रेखलाल साहू, धर्मपाल साहू, अमित डोए, विमल किषोर, प्रवीण साहू, विजय साहू, हरिनारायण, चैतराम अग्रवाल, निलकंठ साहू, घनष्याम साहू, मेघनाद वर्मा, सत्यप्रकाष ठाकुर, तारा कश्यप, नंदनी कश्यप, प्रेमलता चन्द्राकार, मीरा मुछावर, शैला साय एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.