खेल-खेल में बच्चों का हुआ धार्मिक जुड़ाव,अच्छे भोजन और अच्छी आदतों की दी गई शिक्षा

Updated on 20-11-2024 02:26 PM

रायपुर । विवेकानंद नगर रायपुर में आत्मोल्लास चातुर्मास 2024 सानंद संपन्न हुआ। चातुर्मास के अंतिम कार्यक्रम के रूप में किड्स कार्निवाल का आयोजन प्रथम बार किया गया। 500 बच्चों की उपस्थिति रही। 5 से 20 वर्ष के आयु वर्ग के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक हुए कार्यक्रमों में नॉलेज जोन, गेम जोन और फूड जोन की थीम से बच्चों एवं किशोरों को अच्छे भोजन,अच्छी आदतों और खेल खेल में धर्म से जोड़ा गया।

प्रवेश द्वार का उद्घाटन परम पूज्य साधु भगवंतों एवं साध्वी भगवंतों ने किया। इस मौके पर चातुर्मास समिति के पुखराज मुणोत, सुरेश बरडिया, मांगीलाल बरडिया, महेंद्र सराफ, कुशल तालेड़ा,शिखर गोलछा मुख्य रूप से उपस्थित थे। विशेष सहयोग अरिहंत कलाकृति ग्रुप एवं महिला मंडल का रहा। हॉरर थीम के साथ प्रवेश द्वार बनाया गया था,जो बच्चों के लिए काफी रोमांचक रहा। बच्चों का भय दूर करना और मन से डर निकलना इस थीम का उद्देश्य रहा।

नॉलेज जोन में बच्चों को डोज और डोनट्स अर्थात बच्चों को क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए की शिक्षा दी गई। अलग-अलग स्टॉल के माध्यम से अच्छे और बुरे के बीच का अंतर सिखाया गया। बड़ों के प्रति आदर,धर्म भावना जीव दया, अच्छी आदतें,स्वस्थ भोजन ग्रहण करना एवं जंक फूड का त्याग के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नशा, पबजी, कार्ड जंक फूड से दूरी की शिक्षा दी गई।

गेम जोन में जमीन पर बड़े फ्लोर में सांप सीढ़ी का खेल,लूडो, रिंग गेम, बोलिंग के साथ ही तीर्थ एवं तीर्थंकर के नाम से मैचिंग गेम्स खिलाए गए। इससे बच्चों का धर्म से जुड़ाव कराने खेल-खेल में धार्मिक गतिविधियों से जुड़ाव कराया गया।

फूड जोन में बच्चों के पसंदीदा फूड्स गुपचुप,पॉपकॉर्न,कैंडी पनीर चिल्ली आदि साउथ इंडियन डिशेज रखी गई। इससे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.