ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण दिवस के दिन बच्चों और गर्भवती माताओं का नियमित हो जांच : कलेक्टर

Updated on 22-08-2025 11:30 AM

एमसीबी। जिला कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में आज महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारियों, क्षेत्रीय पर्यवेक्षकों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा उनके अधीनस्थ विकासखण्ड स्तरीय अमले की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्रों के जर्जर एवं मरम्मत योग्य भवनों की जानकारी यथाशीघ्र तीन दिवस के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु उनका नियमित पंजीयन करने पर बल दिया गया। कलेक्टर ने भरतपुर क्षेत्र के ग्राम मट्टा, (हर्री) बेनिपुरा, मेहदौली तथा नौढिया में 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित चार भवनों की जानकारी दी तथा बताया कि इनका उपयोग आवश्यकता अनुसार किसी भी विभागीय कार्यों एवं गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अमले को चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में 10 बिस्तर क्षमता वाले एनआरसी की स्थापना के प्रस्ताव हेतु स्मरण पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब से प्रत्येक त्रैमास में अति कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और सभी परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक ऐसे हितग्राहियों की स्थिति का समय-समय पर फॉलो अप करते रहेंगे। बैठक में पर्यवेक्षकों द्वारा बताया गया कि आरबीएसके का भ्रमण सेड्यूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में भेंट की तिथि समय से अवगत नहीं हो पाती है, जिससे वे टीम के दौरे के समय उपस्थित नहीं रह पाते। इस पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि भविष्य में आरबीएसके टीम का भ्रमण सेड्यूल परियोजना अधिकारी के माध्यम से सभी पर्यवेक्षकों को पूर्व में उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में निर्देशित किया गया कि जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युत कनेक्शन किया जाना शेष है, उनकी सूची विद्युत विभाग के सक्षम अधिकारी को भेजी जाए तथा कनेक्शन हेतु आवश्यक कार्रवाई की सूचना जिला कलेक्टर को प्रतिलिपि सहित प्रदान की जाए। परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों ने बताया कि एनआरसी में बच्चों को भेजने में मितानिनों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है, जबकि इसके लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है। इस पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से सभी मितानिनों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करें।

वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एएनसी टेबल उपलब्ध नहीं है तथा स्वास्थ्य जांच के दौरान पर्दे की व्यवस्था के अभाव में कठिनाई आती है। इस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आश्वासन दिया कि महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रों में पर्दा लगाने की व्यवस्था अतिशीघ्र कर ली जाएगी।

कलेक्टर ने बैठक में हुई सभी चर्चाओं पर आवश्यक कार्यवाही करने तथा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की संयुक्त सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.