मुख्य सचिव ने ली 15 अगस्त तैयारियों की बैठक, सुरक्षा से सांस्कृतिक कार्यक्रम तक बनी रूपरेखा

Updated on 11-07-2026 12:16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष भी पूरे गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की सभी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में बताया गया कि राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को सुबह 9 बजे रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। समारोह में आकर्षक परेड, ध्वजारोहण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

परेड की तैयारी और रिहर्सल की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के पुलिस उप महानिरीक्षक को सौंपी गई है, जबकि सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी रायपुर पुलिस संभालेगी।

कार्यक्रम स्थल पर मंच, पंडाल, बैठक व्यवस्था और साफ-सफाई का कार्य रायपुर नगर निगम करेगा। वहीं, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन स्कूल शिक्षा एवं संस्कृति विभाग करेगा और रिहर्सल सहित अन्य व्यवस्थाएं रायपुर कलेक्टर के निर्देशन में पूरी की जाएंगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला और तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोहों के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग जल्द दिशा-निर्देश जारी करेगा। साथ ही 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 7 से 15 अगस्त तक सभी शासकीय कार्यक्रमों में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.