800 करोड़ से इत्‍तु-सी दूर है 'छावा', 47वें दिन लाखों में कमाई, 'एम्‍पुरान' 6 द‍िन में 225 करोड़ पार

Updated on 02-04-2025 01:23 PM
विक्‍की कौशल की पीरियड-ड्रामा 'छावा' कमाई के युद्ध में अब आख‍िरी पड़ाव पर है। 47वें दिन यह फिल्‍म वर्ल्‍डवाइड 800 करोड़ क्‍लब में शामिल होने से रत्तीभर के लिए चूक गई है। देश में भी यह 600 करोड़ की दहलीज पर है। पर सिनेमाघरों में 'सिकंदर' की रिलीज और सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स में सलमान के फैंस की बंपर भीड़ का 'छावा' पर सीधा असर पड़ा है। यह फिल्‍म सोमवार को ईद की छुट्टी के बावजूद करोड़ में कारोबार नहीं कर सकी। रिलीज के बाद अब यह बीते दो दिनों से लाखों में सिमट रही है। मंगलवार को कमाई और अध‍िक गिर गई है। दूसरी ओर, मोहनलाल की विवादों में घ‍िरी 'एल: एम्‍पुरान' की कमाई भी जहां देश में गिरती जा रही है, वहीं दिलचस्‍प है कि विदेशों में यह भारत से अध‍िक कारोबार कर रही है।
लक्ष्‍मण उतेकर के डायरेक्‍शन में बनी 'छावा' ने 47 दिनों में देश में 594.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और 708.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। इसमें से हिंदी वर्जन में फिल्‍म ने 579.03 करोड़ रुपये का टोटल बिजनस किया है। जबकि 15.87 करोड़ रुपये की कमाई तेलुगू वर्जन से हुई है। 'छावा' अब तक महाराष्‍ट्र के सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स से सबसे ज्‍यादा कमाई कर रही थी। लेकिन तीन दिनों से अब इस पर 'सिकंदर' का कब्‍जा है। बल्‍क‍ि सलमान की फिल्‍म मल्‍टीप्‍लेक्‍स में जहां फीकी पड़ गई है, वहीं देशभर के सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स में हाउसफुल जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.