छत्तीसगढ़ी गायिका अलका चंद्राकर के सुमधुर आवाज ने किया मंत्रमुग्ध

Updated on 16-02-2026 11:39 AM

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के ’शिमला’ कहे जाने वाले मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का दूसरा दिन अद्भुत उत्साह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के नाम रहा। अलका चंद्राकर की सुमधुर आवाज और इण्डियन आइडल फेम वैशाली रायकवार की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। महोत्सव स्थल पर मेले, बोटिंग और दंगल प्रतियोगिता का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।

छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की गूंज

कार्यक्रम में मशहूर छत्तीसगढ़ी लोक गायिका अलका चंद्राकर की प्रस्तुति ने भक्तिमय जसगीत से समां बांधा और इसके बाद ददरिया, सुवा गीत और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बॉलीवुड गानों पर झूमे दर्शक

इण्डियन आइडल एवं सारेगामापा फेम वैशाली रायकवार ने अपनी शानदार बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति से महफिल में जान डाल दी। उनके गानों की एक के बाद एक कड़ियों पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

स्थानीय और ट्रांसजेंडर कलाकारों ने बटोरी सुर्खियां

ट्रांसजेंडर कलाकारों का अनोखा नृत्यः जांजगीर-चाम्पा से आए शांति प्रतिमा डांस ग्रुप के ट्रांसजेंडर कलाकारों ने ’नौ दुर्गा’ के रूप में नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी। उनके जोश और उमंग से भरे प्रदर्शन ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं।

स्थानीय प्रतिभाओं का जलवा स्थानीय कलाकारों में आँचल मदलियार, मनप्रीत, दिलबाग सिंह, माही जायसवाल और हर्ष पूरी ने भी शानदार गीत गाकर लोगों को बांधे रखा।

शास्त्रीय और स्कूली नृत्य नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय अम्बिकापुर की छात्राओं ने कत्थक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं, स्कूली बच्चों ने भी गीत और नृत्य से सभी का मन मोह लिया।

मेला, बोटिंग और दंगल का रोमांच

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ महोत्सव स्थल पर लगा शानदार मेला आकर्षण का केंद्र रहा, जहाँ देर शाम तक भारी भीड़ बनी रही। लोगों ने बोटिंग का भी खूब आनंद लिया। वहीं, दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों के बीच हुए जबरदस्त मुकाबलों को देखने के लिए लोगों में होड़ मची रही।

गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में कलेक्टर  अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर  सुनील नायक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमोलक सिंह ढिल्लो, जनपद उपाध्यक्ष  अनिल सिंह, रजनीश पाण्डेय , राम यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.