छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव :चित्रकला के माध्यम से बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Updated on 22-08-2025 11:23 AM

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में बाल मेला (चित्रकला) का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत नन्हें-मुन्नों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रंगों के माध्यम से चित्रों में विविध विषयों को उकेरा। चित्रकला के माध्यम से बच्चों ने रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा का जौहर दिखाया।

बच्चों का उत्साह और अभिभावकों की भागीदारी  : 

इस अवसर पर बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों की भी विशेष उपस्थिति रही। माता-पिता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें रंग-बिरंगे चित्रों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाते देख गर्व महसूस किया।

मनोविज्ञान और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान  : 

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों के मनोवैज्ञानिक और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगिता से बच्चों में न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि उनमें टीम भावना, प्रतिस्पर्धात्मक सोच और नई कल्पनाशक्ति का भी विकास होता है।

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में सक्रिय भागीदारी  : 

राज्य स्थापना के 25 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करने हेतु पूरे जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित यह बाल मेला बच्चों के लिए एक आनंदमय अवसर बना।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.