यूपी से दुष्कर्म आरोपी को लेकर लौट रही छत्तीसगढ़ पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कोरबा के एसआई की मौत

Updated on 09-11-2024 03:34 PM

बिलासपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मेढुका गांव में कुत्ते को बचाने के चक्कर में पुलिस कर्मियों की स्कार्पियो पलट गया। हादसे में कोरबा जिले के पाली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की मौत हो गई। हादसे में एक आरक्षक को गंभीर चोटे आई है। उसे बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है।


अनियंत्रित होकर स्कार्पियो पलट गई


कोरबा जिले के पाली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन(56) एक केस के सिलसिले में उत्तरप्रदेश के कानपुर गए थे। उनके साथ दो जवान और दो ड्राइवर भी थे। यूपी में काम निपटाने के बाद एसआई और उनकी टीम पाली लौट रही थी। स्कार्पियो सवार एसआई और उनकी टीम वेंकटनगर से आगे बढ़कर मेढुका के पास पहुंचे थे। इसी दौरान स्कार्पियो के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।


एसआई की मौके पर ही मौत


हादसे में एसआई विलायत हुसैन और आरक्षक शैलेंद्र तंवर को गंभीर चोटे आई। एसआई ने कुछ ही देर में मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आरक्षक को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद घायल आरक्षक को बिलासपुर के सिम्स रेफर कर दिया गया है। यहां पर आरक्षक को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है।

दो ड्राइवर को लेकर गई थी टीम


बताया जाता है कि पुलिस की टीम एक केस के आरोपित की तलाश में यूपी गई थी। लंबी दूरी होने के कारण वाहन में दो ड्राइवर थे। घटना के दौरान ड्राइवर गोपी नागवंशी वाहन चला रहा था। दूसरा ड्राइवर वरमु चौहान पीछे की सीट पर था। हादसे में आरक्षक नारायण कश्यप और दोनों ड्राइवर को मामूली चोटे आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इधर हादसे की सूचना पर पाली पुलिस के जवान भी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पहुंच गए हैं।

चार बार पलटा स्कर्पियो, सड़क से 50 मीटर गया दूर


ड्राइवर वरमु ने बताया कि अनियंत्रित स्कार्पियो चार बार पलटते हुए सड़क से 50 मीटर दूर चला गया। इस हादसे में एसआई के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई। साथ ही आरक्षक शैलेंद्र तंवर को भी गंभीर चोटे आई है। हादसे की जानकारी एसआई और आरक्षक के स्वजन को दी गई है। आरक्षक के स्वजन बिलासपुर पहुंच गए हैं। इधर एसआई के स्वजन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.