छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी ने आईएएस अधिकारी निरंजन दास को किया गिरफ्तार

Updated on 24-12-2025 02:03 PM

नई दिल्ली/रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में आईएएस अधिकारी निरंजन दास को गिरफ्तार किया है। ईडी के अनुसार, दास ने करीब 18 करोड़ रुपये की अपराध से प्राप्त आय अर्जित की और इस रैकेट को सुगम बनाने में “केंद्रीय भूमिका” निभाई। उन्हें 19 दिसंबर को ईडी के रायपुर जोनल कार्यालय द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत गिरफ्तार किया गया।

ईडी ने बताया कि धन शोधन की जांच राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा (एसीबी/ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर शुरू की गई थी। यह प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज की गई थी। जांच में सामने आया है कि कथित घोटाले से राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ और इससे 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध आय उत्पन्न हुई।

एजेंसी का दावा है कि डिजिटल रिकॉर्ड, जब्त दस्तावेजों और बयानों से यह स्पष्ट होता है कि निरंजन दास शराब सिंडिकेट के सक्रिय सहभागी थे। ईडी के अनुसार, उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में आबकारी आयुक्त और आबकारी विभाग का सचिव बनाया गया था, ताकि कथित घोटाले को सुगम बनाया जा सके। ईडी का आरोप है कि आबकारी आयुक्त के रूप में दास ने अपने वैधानिक कर्तव्यों की अनदेखी की, सरकारी राजस्व की लूट को बढ़ावा दिया और 50 लाख रुपये मासिक भुगतान के बदले सिंडिकेट को बिना रोकटोक संचालन की अनुमति दी। एजेंसी का यह भी कहना है कि दास ने अपने क्षेत्र में अवैध और बिना हिसाब की शराब बिक्री बढ़ाने के निर्देश दिए।

इस मामले में ईडी अब तक कई अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टूटेजा, अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लों, अनवर ढेबर, भारतीय दूरसंचार सेवा अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी, पूर्व छत्तीसगढ़ आबकारी मंत्री एवं विधायक कवासी लकमा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल और सौम्या चौरसिया शामिल हैं।

इसी बीच, एसीबी/ईओडब्ल्यू ने अपनी नवीनतम अनुपूरक आरोपपत्र में दावा किया है कि चैतन्य बघेल ने कथित घोटाले से 200 से 250 करोड़ रुपये की राशि अपने हिस्से के रूप में प्राप्त की। एजेंसी के अनुसार, करीब 3,800 पृष्ठों के आरोपपत्र में उन्हें 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के मामले में आरोपी बनाया गया है और इसमें सिंडिकेट के अधिकारियों व कर्मचारियों के समन्वय में उनकी कथित भूमिका का उल्लेख है।

जांच एजेंसियों का आरोप है कि अपराध से प्राप्त धन को शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लों से जुड़ी फर्मों के माध्यम से भेजा गया और रियल एस्टेट परियोजनाओं में निवेश किया गया। एजेंसियों का अनुमान है कि कुल अवैध आय 3,500 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। ईडी के अनुसार, वर्ष 2019 से 2022 के बीच, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में, राज्य में बेची गई हर शराब की बोतल से अवैध वसूली की गई। एसीबी/ईओडब्ल्यू ने इस मामले में जनवरी 2024 में प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें 70 व्यक्तियों और कंपनियों को आरोपी बनाया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.