सुशासन के एक साल में छत्तीसगढ़ बना खुशहाल : धरमलाल कौशिक

Updated on 22-12-2024 04:56 PM

बिलासपुर। विधायक धरमलाल कौशिक के मुख्य आतिथ्य में  बिल्हा में किसान सम्मेलन और कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आत्मा योजना अंतर्गत यह कार्यक्रम कृषि विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। पहली बार किसानों के नाम प्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री द्वारा  लिखी पाती मिला, जिसे पढ़कर काफी खुश नजर आए। 

मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने अपने हाथों समारोह में कृषि विभाग द्वारा किसानों को स्प्रेयर एवं लपेटा पाइप का वितरण किया गया। मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछली पकड़ने हेतु जाल का वितरण किया गया। उद्यान विभाग द्वारा किसानों को उन्नत किस्म के सब्जियों के बीजों एवं पौधों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में सहकारिता विभाग द्वारा पाँच ऐसे किसानों का सम्मान किया गया जिन्हें कृषक उन्नति योजना के तहत लाभ मिला है। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं सहकारिता विभाग के साथ-साथ उर्वरक विक्रेता कंपनी इफ्को की भागीदारी रही।

मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने अपने संबोधन में सरकार के एक साल के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बिल्हा  विधानसभा में पिछले एक वर्ष में लगभग 200 करोड़ के विकास कार्यों हेतु राशि का आवंटन हुआ है। आने वाले सालों में भी विकास कार्यों हेतु किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इसका आश्वासन किसानों को दिया गया। धान खरीदी के लिए राज्य शासन की प्रतिबद्धता को उन्होंने फिर से दोहराया। विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के  निर्देशानुसार शासन विकास और जन अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिए कृतसंकल्प है।

समारोह में इफ्को कंपनी के क्षेत्रीअधिकारी नवीन तिवारी ने विस्तार से नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया कि उपयोग विधि एवं लाभ के बारे मे किसानों को बताया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान सम्मिलित हुए।  कृषि वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों को उन्होंने ध्यान से सुना। कृषि महाविद्यालय से वैज्ञानिक डॉ. शिल्पा कौशिक और डॉ. एकता ताम्रकार ने अपना प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बिल्हा के अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य, तहसीलदार बिल्हा, उप संचालक पी.डी. हाथेश्वर,सहायक संचालक कृषि अनिल कौशिक, अनिल शुक्ला, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर.एस. गौतम एवं कार्यालय के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बिल्हा, कृषि विकास अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सम्मिलित हुए। इसी तरह किसान सम्मेलन  का आयोजन कोटा, तखतपुर और सलका बेलतरा विधानसभा में भी आयोजित किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.