देवभोग की चेतना सोना दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से किया संवाद

Updated on 21-08-2024 01:49 PM

गरियाबंद । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से रक्षाबंधन के अवसर पर भेंट कार्यक्रम के तहत प्रदेष के पांच जिलों से शासकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय द्वारा दिल्ली के लिए रवाना किये गये इस टीम में रायपुर संभाग के पांच छात्राओं का चयन किया गया था। जिसमें गरियाबंद जिले से शासकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय देवभोग की कक्षा 9वीं की छात्रा कुमारी चेतना सोना ने भी प्रतिनिधित्व किया था। रक्षाबंधन के अवसर पर राष्ट्रपति भवन दिल्ली में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के भेंट कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर संवाद किया। इस कार्यक्रम में छात्राओं के प्रतिनिधि मंडल में शामिल चेतना सोना ने केन्द्रीय  शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के कलाई में राखी बांधी। इस उपलब्धि पर कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल सहित जिला षिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत ने चेतना सोना को शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने कार्यक्रम में प्रदेश की बेटियों का हाल जाना। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू से मुलाकात के बाद हुई चर्चा में चेतना ने बताया कि यह पल उसके लिए अविस्मरणीय एवं ऐतिहासिक रहा। चेतना ने पहली बार की हवाई यात्रा के अनुभव को भी साझा करते हुए इसे अविस्मरणीय बताया। इसके लिए चेतना ने जिला प्रशासन एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि जिले के पांच विकासखण्ड में शैक्षणिक गतिविधियों के अतिरिक्त विभिन्न विधाओं में चेतना की सक्रियता व भागीदारी थी, जिसके चलते देवभोग के शासकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा चेतना का चयन इस कार्यक्रम के लिए हुआ था। इसके अलावा सांस्कृतिक, साहित्यिक कार्यक्रम व खेलकूद में भी सक्रिय रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.