चार्टर्ड बस और ट्राले में हुई टक्कर बस ड्राइवर घायल

Updated on 10-06-2024 12:23 PM

संत हिरदाराम नगर। इंदौर से भोपाल जा रही चार्टर्ड बस की बीती रात एक ट्राले से टक्कर हो गई। ओवरटेक करते समय ट्राला बस से जा भिड़ा, जिससे बस ड्राइवर को गंभीर चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 12:30 बजे चार्टर्ड बस  इंदौर से  भोपाल जा रही थी। चिरायु अस्पताल के निकट एक ट्राले ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। उस समय बस तेज गति से जा रही थी। अचानक टक्कर लगने से बस का संतुलन बिगड़ गया। चार्टर्ड बस के ड्राइवर ने ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया ड्राइवर आशीष शुक्ला को पेर में चोट आई है।

खजूरी थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्राला चालक ट्राला छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और ड्राइवर आशीष को इलाज के लिए चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। खजूरी थाना पुलिस के अनुसार आशीष के पैरों में चोट आई है। आशीष के पर बस में फंस गए थे उसे राहगीरों व यात्रियों की मदद से बाहर निकल गया। दुर्घटना के बाद बस को रोक दिया गया किसी भी सवारी को चोट नहीं आई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.