पटना में आर्मी बहाली के दौरान भारी भीड़ के चलते हंगामा, अब इस तारीख से होगी भर्ती
Updated on
16-11-2024 05:27 PM
पटना: दानापुर में आर्मी भर्ती के दौरान शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दौड़ में शामिल होने के लिए हजारों अभ्यर्थी पहुंचे थे। भारी भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने दौड़ रोक दी, जिससे गुस्साए अभ्यर्थियों ने सैनिक चौक पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने लाठीचार्ज करके अभ्यर्थियों को खदेड़ा, जिसमें कई अभ्यर्थी घायल भी हुए।
आर्मी भर्ती में लाठीचार्ज
यह घटना आर्मी भर्ती के पांचवें दिन घटी। दानापुर में हो रही इस भर्ती में दो दिन बिहार, दो दिन उत्तर प्रदेश और दो दिन मध्य प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए तय थे। शनिवार को बिहार के अभ्यर्थियों के लिए दौड़ होनी थी, लेकिन भारी संख्या में अभ्यर्थियों के आने से अफरातफरी मच गई।
भारी भीड़ के चलते हुआ सबकुछ- अभ्यर्थी
अभ्यर्थियों का कहना था कि 'दानापुर में दो दिनों की बहाली बिहार के लिए, जबकि दो दिन यूपी और दो दिन एमपी के लिए रखा गया है।" उनका यह भी कहना था कि "यह बहाली ट्यूटोरियल आर्मी की थी और ट्यूटोरियल आर्मी की बहाली बिहार ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश उत्तराखंड समेत कई जगहों पर आयोजित की गई है। लेकिन बिहार में व्यवस्था की वजह से भीड़ लगी और हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।'
क्या कहा पुलिस ने
एएसपी दानापुर भानु प्रताप सिंह ने संवाददाता सम्मेलन कार यह जानकारी दिया कि ओपन रैली में भारी संख्या में अभ्यर्थी आए थे। भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल था, लेकिन पुलिस और सहयोगी एजेंसियों की मदद से अभ्यार्थियों को शांत कराया गया और उन्हें यह जानकारी दी गई कि फिजिकल की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई और कल होनेवाली परीक्षा को विस्तारित किया गया है। इसे बढ़ाकर 28 नवंबर से भर्ती की जाएगी। उस दिन से जिलेवार भारतीय होगी इसलिए अभ्यार्थियों को घर जाने को कहा गया है। आर्मी इन्फेंट्री के इनरॉलमेंट ऑफिसर द्वारा विस्तारित किया जाने का एक लेटर जारी किया गया है, जिसकी जानकारी एएसपी भानु प्रताप सिंह ने दी। अफवाहें जो फैली उसपर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि किसी की जान माल की नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस की तरफ से कोई लाठी चार्ज नहीं किया गया है।
पुलिस को भीड़ संभालने के लिए चलानी पड़ी लाठी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हजारों की संख्या में अभ्यर्थी सुबह से ही करियप्पा मैदान में इकट्ठा होने लगे थे। देखते ही देखते मैदान और उसके आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन जब भीड़ बेकाबू होने लगी तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
अब 28 नवंबर से बिहार के उम्मीदवारों की भर्ती
इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन को पहले से ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इंतजाम करने चाहिए थे। इस घटना के बाद आर्मी भर्ती की प्रक्रिया को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब बिहार के उम्मीदवारों की भर्ती 28 नवंबर से की जाएगी।
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…