बदली पानी के मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Updated on 16-11-2020 12:56 AM

बिलासपुर बिलासपुर और उसके आसपास कल आधी रात के बाद से जिस तरह बदली और पानी का मौसम बन रहा है उसने धान उत्पादक किसानों को गहर चिंता में डाल दिया है। किसानों को आशंका है कि यदि धान की लुआई और मिसाई के इस दौर में यदि जरा सी भी बारिश हुई तो धान की पकी हुई फसल बर्बाद हो सकती है। इस समय जिले के सभी गांव में लुआई (धान की कटाई) शुरू हो चुकी है। ऐसे में इस समय बारिश होने से किसानों की पूरी फसल खेतों में ही फंस कर रह जाएगी।किसान बदली के डर से किसी तरह धान की फसल की कटाई और मिसाई करने की हड़बड़ी में है। ऐसे में कल रात से पूरे क्षेत्र में जिस तरह घनी बदली छाई है उससे बारिश की आशंका होने लगी है।

धान खरीदी की तारीख दूर

इस समय अधिकांश गांवों में धान की फसल पक कर तैयार हो गई है और किसान उसकी कटाई तथा मिंजाई में जुट गया है। उसके सामने समस्या यह भी है कि अभी धान खरीदी की तारीख काफी दूर है। 1 दिसंबर से शुरू होने वाली सरकारी धान खरीदी में किसानों को क्रमबद्ध ढंग से टोकन दिए जाएंगे। ऐसे में किसानों को अपना धान सोसाइटियों में बेचने में दिसंबर का पूरा मांह जाया हो सकता है। इसलिए किसान को किसी भी तरह   कटाई और मिसाई कर धान को अपने घरों के बरामदे में अथवा कमरों में फैलाकर सुखाना होगा। लेकिन आज पूरे दिन जिस तरह क्षेत्र में आसमान पर बदली का मौसम बना रहा उससे किसानों को बारिश पानी की आशंका सता रही है। इस समय पानी गिरने से धान उत्पादक किसानों को जबरदस्त नुकसान हो सकता है।

खेतों में करपा पडा है और वहीं खरही लगा रहे हैं किसान

जिन किसानों ने लुआई शुरू कर दी है। वे धान की फसल को काटकर दो-तीन दिन धान का करपा खेतों में ही रख कर सुखा रहे हैं। समझा जा सकता है कि अगर ऐसे समय में बारिश होती है तो उससे किसानों को किस तरह जबरदस्त नुकसान हो सकता है


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
जशपुरनगर। जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने शुक्रवार को जशपुर के पोड़ी में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…
 19 April 2025
सारंगढ़ । काँग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर साहू धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन और परिचय समारोह का आयोजन किया गया,…
 19 April 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार-2025 के पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक लोगों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही…
 19 April 2025
अम्बिकापुर। प्रदेश में “मोर दुआर साय सरकार“ महाअभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए आवास प्लस 2.0 का सर्वे जारी है। इस अभियान का…
 19 April 2025
मोहला। छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम देशभर में एक और अवार्ड से सम्मानित होने पर गौरवान्वित हुआ है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रधानमंत्री कृषि फसल बीमा योजना के अंतर्गत आल ओवर परफॉर्मेंस…
 19 April 2025
जशपुरनगर। मधेश्वर महादेव पहाड़ क्षेत्र एवं मयाली ईको पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास ने शुक्रवार को परियोजना निर्माण पर परिचर्चा हेतु बैठक आयोजित की। इस बैठक…
 19 April 2025
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों के पहचान एवं सर्वेक्षण के लिए चलाए जा रहे मोर दुआर साय सरकार महाभियान के तहत जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल भूआर्य द्वारा…
 19 April 2025
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के तहत जिला पंचायत सदस्य जागृति चुन्नी यदु द्वारा जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम पंचायत माथलडबरी में मंजूषा जोगीराम केंवट का…
 19 April 2025
भिलाई। रेणुका इन्टरटेनमेंट एवं आर के फिल्म के बेनर तले बनने वाली छत्तीसगढी कॉमेडी फिल्म जय-वीरू का शुभ मुहुर्त छॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता रियाज खान के कार्यालय 244 ढिल्लन काम्पलेक्स में…
Advt.