सांसदों की शपथ के नियम में बदलाव:लोकसभा सांसद शपथ के बाद नारे नहीं लगा सकेंगे

Updated on 04-07-2024 11:07 AM

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार (3 जुलाई) को लोकसभा में सांसदों के शपथ के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के मुताबिक, अब सांसदों की शपथ के बाद अब कोई भी नारा लगाने की अनुमति नहीं होगी।

ओम बिरला ने 'अध्यक्ष के निर्देशों' में 'निर्देश-1' में एक नया क्लॉज जोड़ा है। इसके मुताबिक, अब सदस्य सिर्फ शपथ लेंगे और शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे। इस दौरान वे किसी भी अन्य शब्द या किसी मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकेंगे।

दरअसल, 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन सांसदों के शपथ ग्रहण के दौरान AIMIM के सांसद ओवैसी ने जय फिलिस्तीन का नारा लगाया था। इस पर बाकी सांसदों ने आपत्ति जताई थी। ओवैसी के अलावा कई अन्य सांसदों ने भी अलग-अलग नारे लगाए थे।

राहुल गांधी ने शपथ के बाद जय हिन्द और जय संविधान का नारा लगाया था। वहीं बरेली से भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार ने हिंदू राष्ट्र की जय का नारा लगाया था। इसके अलावा अयोध्या से सपा सांसद अवधेश राय ने शपथ ली तो जय अयोध्या, जय अवधेश के नारे लगा लगाए। हेमा मालिनी ने शपथ की शुरुआत राधे-राधे से की थी।

इन नारों को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया था कि सांसद शपथ ग्रहण के जरिए अपना-अपना राजनीतिक संदेश भेज रहे हैं।

ओवैसी के जय फिलिस्तीन कहने पर सबसे ज्यादा आपत्ति जताई गई
ओवैसी ने शपथ के बाद ''जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन, तकबीर अल्ला-हु-अकबर'' कहा। फिर प्रोटेम स्पीकर से हाथ मिलाने पहुंच गए। एनडीए सांसदों ने नियमों के खिलाफ बताया और हंगामा किया। इस पर सभापति ने ओवैसी के नारे को रिकॉर्ड से हटा दिया था। उस समय सभापति राधा मोहन सिंह ने सदस्यों को आश्वासन दिया था कि शपथ के अलावा कोई भी बात रिकॉर्ड में नहीं जाएगी।

कुछ देर बाद प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने कहा कि केवल शपथ और प्रतिज्ञान ही रिकॉर्ड किया जा रहा है। उन्होंने कहा- मैंने पहले भी कहा है कि कृपया शपथ और प्रतिज्ञान के अलावा कुछ भी कहने से बचें। केवल इसे रिकॉर्ड किया जाना है, इसका पालन किया जाना चाहिए।

औवेसी बोले- हाशिए पर पड़े लोगों के मुद्दे को उठाता रहूंगा

ओवैसी ने अपने X हैंडल पर पोस्ट किया, 'पांचवीं बार लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली, इंशाअल्लाह, मैं भारत के हाशिए पर पड़े लोगों के मुद्दों को ईमानदारी से उठाता रहूंगा।' शपथ के बाद संसद परिसर में मीडिया के सवालों पर ओवैसी ने कहा, 'अन्य सदस्य भी अलग-अलग बातें कह रहे हैं, मैंने जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन कहा।

यह कैसे गलत है? मुझे संविधान का प्रावधान बताएं? आपको दूसरों की बातें भी सुननी चाहिए। मैंने वही कहा जो मुझे कहना था। महात्मा गांधी ने फिलिस्तीन के बारे में क्या कहा था, इसे भी पढ़ें।' फिलिस्तीन का जिक्र करने के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि वे (फिलिस्तीन) उत्पीड़ित लोग हैं।

भाजपा सांसद बोले- 'जय फिलिस्तीन' का नारा बिल्कुल गलत

  • केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, "AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आज संसद में जो 'जय फिलिस्तीन' का नारा दिया, वह बिल्कुल गलत है। यह सदन के नियमों के खिलाफ है। वह भारत में रहकर 'भारत माता की जय' नहीं कहते...लोगों को समझना चाहिए कि वह देश में रहकर असंवैधानिक काम करते हैं।"
  • केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "फिलिस्तीन या किसी अन्य देश से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। शपथ लेते समय क्या किसी सदस्य के लिए दूसरे देश की प्रशंसा में नारा लगाना उचित है? हमें नियमों की जांच करनी होगी कि क्या यह सही है।"
  • भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा, "फिलिस्तीन हो या कोई और देश, सबके भारत से अच्छे संबंध हैं। सवाल यह है कि शपथ लेते समय वह फिलिस्तीन जिंदाबाद कह सकते हैं या नहीं, भारत माता जिंदाबाद कहने की बजाय वह दूसरे देश का जिंदाबाद कह रहे हैं। इस पर विपक्ष चुप था, जब मैंने शपथ लेने से पहले नमस्ते कहा तो ओवैसी ने विरोध करना शुरू कर दिया कि यह संविधान विरोधी शब्द है।''


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.