कर्नाटक से बड़ा प्रोजेक्ट झटकने की फिराक में चंद्रबाबू नायडू, आंध्र में 10,000 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव
Updated on
24-05-2025 02:01 PM
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए के खास सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू कर्नाटक से एक बड़ा प्रोजेक्ट झटकने की फिराक में हैं। नायडू ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) और लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) का प्रोडक्शन कर्नाटक से आंध्र प्रदेश में शिफ्ट करने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए उन्होंने 10,000 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव रखा है। यह जमीन लेपाक्षी-मडकासिरा हब में होगी। यह जगह बेंगलुरु एयरपोर्ट से लगभग एक घंटे की दूरी पर है। नायडू ने कहा कि HAL को 2026-27 तक ₹2.5 ट्रिलियन के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। HAL LCA और लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर का प्रोडक्शन बढ़ा रहा है। आंध्र प्रदेश HAL की मदद करने के लिए तैयार है। कनार्टक में अभी कांग्रेस की सरकार है।
AMCA भारत का पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर एयरक्राफ्ट है। इसे HAL दूसरी प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर बना रही है। नायडू का यह प्रस्ताव एक बड़े डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का हिस्सा है। यह कॉरिडोर 23,000 एकड़ जमीन पर फैला होगा और आंध्र प्रदेश के उत्तर से दक्षिण तक जाएगा। यह भारत का तीसरा डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर होगा। इससे पहले उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में ऐसे कॉरिडोर बन चुके हैं। नायडू ने इस कॉरिडोर में पांच हब बनाने का प्रस्ताव रखा है। हाल में दो दिन के लिए दिल्ली आए नायडू ने कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात की और इस दौरान राज्य के विकास के लिए कई प्रस्ताव रखे। नायडू ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की।
नायडू की डिमांड
नायडू चाहते हैं कि AMCA का प्रोडक्शन लेपाक्षी-मडकासिरा हब में शिफ्ट हो जाए। उनका कहना है कि यह हब डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का सबसे बड़ा हब होगा। ईटी के मुताबिक सूत्रों के अनुसार नायडू ने कहा कि HAL का बेंगलुरु में विकास अब रुक गया है। उन्हें ज्यादा जमीन और बेहतर पॉलिसी चाहिए, जो आंध्र प्रदेश दे सकता है। नायडू साथ ही चाहते हैं कि डोनाकोंडा में एयरफोर्स स्टेशन बने। यह स्टेशन जग्गियापेट-डोनाकोंडा हब का हिस्सा होगा। राज्य सरकार ने इसके लिए 6,000 एकड़ जमीन चिन्हित की है। राज्य सरकार ने यहां एक ऑपरेशनल एयर बेस, लॉजिस्टिक्स सेंटर, ट्रेनिंग फैसिलिटी और रिसर्च एंड डेवलपमेंट हब बनाने का प्रस्ताव रखा है।
आंध्र के सीएम ने साथ ही विशाखापत्तनम-अनकापल्ली हब में नेवल इक्विपमेंट और वेपन्स टेस्टिंग फैसिलिटी बनाने का प्रस्ताव दिया है। यह हब 3,000 एकड़ से ज्यादा जमीन पर बनेगा। नायडू ने समुद्र के किनारे की जमीन को मरीन और अंडरवाटर SEZ के तौर पर नोटिफाई करने का प्रस्ताव रखा है। इससे ईस्टर्न नेवल कमांड और नेशनल एडवांस्ड ऑफशोर बेस को मदद मिलेगी। चौथा हब कुर्नूल-ओरवाकल में बनेगा। यह मिलिट्री ड्रोन, रोबोटिक्स और एडवांस्ड डिफेंस कंपोनेंट बनाने के लिए होगा। यह 4,000 एकड़ जमीन पर फैला होगा। पांचवां हब तिरुपति में बनेगा। यह डिफेंस इनोवेशन में रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए होगा।
क्या होगा फायदा
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का मकसद देश में ही डिफेंस से जुड़े साजोसामान बनाना है। इससे विदेशों पर हमारी निर्भरता कम होगी और हम दूसरे देशों को भी रक्षा से जुड़े सामान बेच सकेंगे। दो दिन की यात्रा पर नायडू दिल्ली आए थे। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी, जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…