आज ही JMM छोड़ सकते हैं चंपाई सोरेन:2 बजे दिल्ली से रांची लौटेंगे, 30 अगस्त को जॉइन करेंगे BJP

Updated on 28-08-2024 01:31 PM

झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन आज ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) छोड़ सकते हैं। वे दोपहर 2 बजे दिल्ली से रांची लौटेंगे। चंपाई 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे।

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने कहा, 'हमने क्या किया, नहीं किया इसका फैसला राज्य की जनता, महिला और युवा करेंगे।'

असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार रात सोशल मीडिया X पर लिखा- चंपाई सोरेन ने कुछ देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वे रांची में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में 25 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपाई को जेड प्लस सुरक्षा दे दी गई है। झारखंड पहुंचने के बाद वे इसी सुरक्षा घेरे में रहेंगे।

मौजूदा CM हेमंत सोरेन जमीन घोटाला केस में जेल गए तो उन्होंने चंपाई को राज्य की जिम्मेदारी दी थी। 31 जनवरी को उन्होंने CM पद संभाला। चंपाई करीब 5 महीने तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। हेमंत जेल से बाहर आए तो चंपाई ने 3 जुलाई को इस्तीफा दिया था।

18 अगस्त को चंपाई ने एक चिट्ठी के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने CM पद से इस्तीफा लिए जाने के तरीके को आत्मसम्मान पर चोट बताया था।

चंपाई सोरेन से BJP को क्या फायदा?
चंपाई सोरेन JMM के सीनियर लीडर हैं। झारखंड के कोल्हान इलाके में उन्हें कोल्हान टाइगर कहा जाता है। कोल्हान की 14 विधानसभा सीटों पर चंपाई का प्रभाव है। अभी JMM के पास ऐसा कोई नेता नहीं है, जो चंपाई की बराबरी कर सके। BJP चंपाई की मौजूदगी में कोल्हान की 14 विधानसभा सीटों पर तो अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है।

चंपाई के बड़े सियासी कदम की 3 अहम तारीखें

21 अगस्त: नई पार्टी बनाने का ऐलान, दोस्ती का ऑफर
चंपाई सोरेन ने 21 अगस्त को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया. कहा- हम राजनीति से संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं। रास्ते में कोई दोस्त मिला तो दोस्ती करेंगे। अब नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। नया अध्याय शुरू करेंगे तो एक जगह रहेंगे ना, दो जगह नहीं।

18 अगस्त: कोलकाता से दमदम पहुंचे, कहा- अब तीन विकल्प बचे
18 अगस्त को चंपाई सोरेन अचानक कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट से दिल्ली पहुंचे। भाजपा में शामिल होने का सवाल हुआ तो कहा- मैं जहां हूं, वहीं रहूंगा। थोड़ी ही देर बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसमें लिखा- JMM में कुर्सी से उतार कर अपमानित किया गया है। अब तीन ही विकल्प बचते हैं। संन्यास लूं, नया संगठन बनाऊं या किसी के साथ चल दूं...।

JMM में हलचल मची तो हेमंत ने दिखाई थी एकता
चंपाई एक के बाद एक ऐलान कर रहे थे, तब JMM में हलचल मच गई। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी की एकता दिखाई। जिन विधायकों को चंपाई सोरेन के साथ बताया जा रहा था, वे अचानक एक-एक कर CM हाउस पहुंचे। यहां लगभग 3 घंटे तक इनकी CM हेमंत सोरेन से मुलाकात हुई। इसके बाद विधायकों ने कहा- हम CM हेमंत सोरेन के साथ थे, हैं और मजबूती से रहेंगे। झामुमो छोड़कर कहीं नहीं जा रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.