सीईओ ने योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की

Updated on 14-02-2026 01:33 PM

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के समस्त महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मनरेगा अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अभियान चलाकर समय-सीमा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवास एवं मनरेगा विभाग के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत उपलब्धि लाने निर्देशित किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों में प्रगति लाने के लिए नोडल अधिकारियों को प्रति सप्ताह ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क करने कहा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत एफएसटीटी, डीडब्ल्यूएम, ग्रेवाटर प्रबंधन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्मित एसेट का शत प्रतिशत जीओ टैग करने कहा। उन्होंने प्रत्येक शनिवार को ग्रामों में स्वच्छता त्यौहार मनाए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता त्यौहार में शामिल होकर स्वच्छाग्राही दीदीयों को प्रोत्साहित करने एवं ग्रामीणों को समय पर स्वच्छता शुुल्क देने के लिए प्रेरित करने कहा। उन्होंने सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेंकने वालों पर अर्थदण्ड लगाने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने समग्र पोर्टल, मिशन जल रक्षा, कर वसूली सहित अन्य विषयों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे तथा अन्य अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.