दो ओपनरों का शतक, 300 से ज्यादा की पार्टनरशिप, सालों बाद टूट गए कई गजब के रिकॉर्ड! टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे का जवाब नहीं

Updated on 26-06-2026 02:57 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे ने विस्फोटक और ठोस शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 317 रनों की विशाल और ऐतिहासिक साझेदारी की। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 361 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया है।

लैथम और कॉन्वे का रिकॉर्ड

दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के हर कोने में रन बटोरे और इंग्लिश गेंदबाजों को पूरी तरह बेअसर साबित किया। लैथम और कॉन्वे ने 72.1 ओवरों तक बल्लेबाजी करते हुए 317 रन जोड़े। यह टेस्ट इतिहास में न्यूजीलैंड की तरफ से पहले विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में टॉप पर अप्रैल 1972 में ग्लेन टर्नर और ट्रेविस जार्विस की जोड़ी है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 387 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे स्थान पर भी लैथम और कॉन्वे की ही जोड़ी है जिसने दिसंबर 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 323 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी।

एक खास क्लब में शामिल हुई यह जोड़ी

टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे के बीच टेस्ट क्रिकेट में यह दूसरी 300 से अधिक रनों की साझेदारी है। इसके साथ ही वे टेस्ट इतिहास की महज दूसरी ऐसी ओपनिंग जोड़ी बन गए हैं, जिसने एक से अधिक बार 300+ रनों की पार्टनरशिप की हो। इस वैश्विक रिकॉर्ड में उनसे आगे सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और हर्षल गिब्स की जोड़ी है जिनके नाम तीन बार 300 से अधिक रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप दर्ज है।

ये रिकॉर्ड भी कर लिया नाम

इसके अलावा, इस जोड़ी ने विदेशी सरजमीं पर भी न्यूजीलैंड क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह न्यूजीलैंड की तरफ से विदेशी मैदानों पर किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। साथ ही, इंग्लैंड की पिचों पर पिछले 15 सालों में यह केवल दूसरी बार हुआ है जब किसी मेहमान टीम की सलामी जोड़ी ने 200 या उससे अधिक रनों की साझेदारी को अंजाम दिया हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
Advt.