केन्द्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या ने ली आदिवासी समाज प्रमुखों की बैठक

Updated on 15-09-2025 12:34 PM

बिलासपुर। केन्द्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष  अंतर सिंह आर्या ने आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आदिवासी समाज प्रमुखों की बैठक ली। लगभग दो घण्टे तक चली बैठक में उन्होंने इत्मीनान से उनकी एक-एक समस्याएं सुनी और इस संबंध में ज्ञापन भी लिए। श्री आर्या ने कहा कि बैठक में आज आदिवासी समाजों की ओर से महत्वपूर्ण सुझाव मिले हैं। ये सभी कानूनी एवं विभिन्न संवैधानिक मुद्दों से जुड़े हुए हैं। इन सभी को राष्ट्रपति और राज्यपाल के ध्यान में लाकर उनका सकारात्मक समाधान किया जायेगा। आयोग के वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ भी इस दौरान उपस्थित थे।

      बैठक में विभिन्न आदिवासी समाज प्रमुखों ने मुख्य रूप से पेशा एवं मेशा कानून का पालन कराने, भूराजस्व संहिता की धारा 170 (ख) का उल्लंघन, आदिवासियों को प्राप्त 32 प्रतिशत आरक्षण का पालन नहीं किये जाने, सरकारी नौकरी की पदोन्नति में आरक्षण सुविधा बहाल करने, वन अधिकार पट्टा, फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी हासिल करने वालों पर तत्काल कार्रवाई, आदिवासियों की भूमि के गैर आदिवासियों में गैर कानूनी तरीके से स्थानांतरण, आदिवासी महिलाओं से शादी कर उनके नाम पर संपति एवं चुनाव लड़ना, आदिवासियों के लिए पृथक धर्मकोड, बेकलाड पदों पर भर्ती की कार्रवाई करने, फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर हाई कोर्ट में केविएट लगाने, आदिवासियों के स्वरोजगार के लिए बजट बढ़ाने, बस्तर एवं सरगुजा संभाग में स्थानीय भर्ती नियम फिर से लागू करने, हसदेव जंगल की कटाई रोकने, धर्मांतरण रोकने एवं धर्मांतरित लोगों से एसटी का आरक्षण प्रदान नहीं करने, छात्रावास के लिए शिष्यवृत्ति की दर बढ़ाने,  आदिवासियों की छात्रवृत्ति के लिए आय की सीमा खत्म करने, कोटा विधानसभा क्षेत्र को आदिवासियों के लिए आरक्षित करने सहित अन्य कई मांग एवं कई समस्याएं रखी।

       बैठक में प्रमुख रूप से लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष  संत कुमार नेताम, सर्व आदिवासी समाज रायपुर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वंदना उइके, कंवर समाज रायपुर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सविता साय, गोण्डवाना गोड़ महासभा रायपुर रमेशचंद्र श्याम, युवा प्रभाग सर्व आदिवासी  समाज सुभाष परते, कोल आदिवासी समाज प्रदेश अध्यक्ष युगुल किशोर शाण्डिल्य, उरांव समाज जिला अध्यक्ष श्रीमती रंगिया प्रधान, खैरवार समाज जिला अध्यक्ष श्यामलाल खैरवार, सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष देवसिंह पोर्ते, कंवर समाज बिलासपुर अध्यक्ष एसआर साय, कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष रामचंद्र धु्रव, प्रगतिशील आदिवासी कल्याण समिति जिला अध्यक्ष मुकुन्द नेताम, बैगा समाज अध्यक्ष बुधराम सिंह बैगा, युवा प्रभाग सर्व आदिवासी समाज शिव नारायण चेचाम, आदिवासी मोर्चा के जिला अध्यक्ष निरंजन पैकरा, जिला पंचायत सदस्य प्रभु जगत एवं पिन्टु मरकाम सहित नगर निगम के आदिवासी समाज से जुड़े पार्षद एवं बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। अनुसूचिज जनजाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त पीसी लहरे, सहायक संचालक आकांक्षा पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.