वडोदरा हिट-एंड-रन का CCTV, आरोपी के हाथ में बोतल दिखी:दोस्त को कार चलाने से रोका

Updated on 17-03-2025 02:30 PM

वडोदरा हिट एंड रन केस से कुछ देर पहले का CCTV फुटेज सोमवार को सामने आया है। इसमें मुख्य आरोपी रक्षित के हाथ में बोतल दिखाई दी है। वह अपने दोस्त के साथ उसके घर स्कूटी से आया था। CCTV से यह साफ हो रहा है कि रक्षित जिद करके कार की ड्राइविंग सीट पर गया था।

वडोदरा पुलिस ने भी यह बताया है कि रक्षित पहले कार की सीट पर नहीं था, लेकिन बाद में उसने कार के भीतर ही सीट शिफ्ट की और ड्राइविंग सीट पर आ गया था।

3 मार्च की रात वडोदरा के पॉश इलाके करेलीबाग में काले रंग की तेज रफ्तार फॉक्सवैगन वर्टस कार ने 3 गाड़ियों को टक्कर मारी थी। इस हिट एंड रन केस में एक महिला की मौत हुई थी और 7 अन्य घायल हो गए थे। कार को रक्षित चला रहा था और उसका दोस्त प्रांशु साथ में था। पुलिस ने रक्षित को गिरफ्तार कर लिया है और प्रांशु अभी फरार है।

CCTV में क्या दिखाई दिया

वडोदरा कार एक्सीडेंट से पहले आरोपी रक्षित और उसका दोस्त सुरेश स्कूटी पर थे। रक्षित स्कूटी चला रहा था और सुरेश पीछे बैठा था। दोनों रात करीब 10:30 बजे सुरेश के घर आए। यहां स्कूटी पार्क करने से पहले दोनों में बातचीत हुई। इसके बाद रक्षित सीढ़ियों से ऊपर गया। उसके हाथ में बोतल थी। लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि उसमें क्या था।

15 मिनट के बाद एक अन्य दोस्त प्रांशु काली सेडान से वहां आया और कार पार्क कर दी करीब 11:15 बजे रक्षित और प्रांशु कार की ओर जाते दिखे। CCTV से पता चलता है कि प्रांशू कार की ड्राइविंग सीट की ओर जा रहा था, इसी दौरान रक्षित उसकी ओर बढ़ा। यहां थोड़ी देर के लिए CCTV फुटेज ब्लॉक हुई। इसके बाद प्रांशु कार की सीट शिफ्ट करता और रक्षित से बात करता दिखाई दिया। इससे पता चलता है कि रक्षित ने उससे ड्राइविंग सीट पर आने की जिद की होगी। इसके कुछ देर बाद ही कार ने तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी।

एक्सीडेंट के वीडियो में कार के एयर बैग्स खुले नजर आते हैं। रक्षित प्रांशु को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन प्रांशु चिल्लाता है हटो तुम। प्रांशु कार से बाहर निकलता है और चिल्लाता है- पागल है। इसके बाद रक्षित कहता है- एनअदर राउंड। इसके बाद भीड़ रक्षित को पकड़ लेती है। प्रांशु अभी फरार है।

रक्षित का दावा- शराब नहीं पी थी

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में रक्षित ने दावा किया था कि उसने शराब नहीं पी थी। उसने कहा था कि हम एक स्कूटर को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान कार किसी गाड़ी से छू गई और एयरबैग खुल गए। कुछ दिखाई नहीं दिया और कार बेकाबू हो गई। उसने कहा था कि ये मेरी गलती है, में पीड़ितों के परिवार से मिलना चाहता हूं।

रैपिड टेस्ट में ड्रग्स लेने की बात सामने आई

वडोदरा के DCP ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की जांच के लिए ब्लड सैंपल लिए हैं। रैपिड टेस्ट में पता चला है कि दोनों ने होलिका दहन के दिन ड्रग्स लिया था। मेडिकल टेस्ट कराया गया है। रिपोर्ट जल्द सामने आएगी।

फॉक्सवैगन वर्टस कार प्रांशु के पिता की है

फॉक्सवैगन वर्टस कार (GJ06RA6879) उसके दोस्त प्रांशु चौहान के पिता की थी। एक्सीडेंट के समय प्रांशु उसके बगल की सीट पर बैठा हुआ था। RTO में यह कार डायोन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रजिस्टर्ड है।

आरोपी बोला- मुझे ऑटोमैटिक कार चलानी नहीं आती

रक्षित चौरसिया ने घटना के बाद बताया था- हम किशन वाड़ी गधेड़ा मार्केट से निजामपुरा जा रहे थे। हम लोग होलिका दहन मनाने के लिए मेरे दोस्त के घर पर मिले। जहां से हम मेरे कमरे की ओर चल पड़े। मेरा दोस्त मुझे कमरे तक छोड़ने आ रहा था। इस समय कार धीमी गति से चल रही थी। मैं ऑटोमेटिक कार चलाना नहीं जानता। कार ऑटोमेटिक और स्पोर्ट्स मोड में थी। इसी दौरान अचानक दुर्घटना हुई और एयरबैग खुल गया। इसलिए मैं आगे कुछ भी नहीं देख सका। मुझे नहीं पता कि इसके बाद क्या हुआ। मेरी कार 50-60 की रफ्तार में थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.