ट्रक में घुसी कार, NTPC कर्मचारी की पत्नी-बेटे संग मौत:छत्तीसगढ़ में 1KM तक कार को घसीटा

Updated on 13-08-2024 02:42 PM

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सोमवार को ट्रक की टक्कर से कार सवार NTPC के कर्मचारी, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर ट्रक में जा घुसी। इसके बाद ट्रक करीब एक किमी तक कार को घसीटता हुआ ले गया। हादसे में हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के सुंदरगढ़ निवासी हरिनारायण शर्मा (58) NTPC सिंगरौली में कार्यरत थे। वे शाम करीब 5 बजे पत्नी चंदा शर्मा (58) और बेटे पियूष (32) के साथ कार में घर जा रहे थे। अभी वे NH-43 पर काराबेल के पास पहुंचे थे कि ट्रक से टक्कर हो गई।

गैस कटर से काटकर निकाले गए शव

बताया जा रहा है कि ट्रक रायगढ़ से अंबिकापुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और ट्रक में सामने से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला।

एयर बैग खुले, लेकिन नहीं बची जान

प्रत्यदर्शियों ने बताया कि कार तेज रफ्तार में गलत दिशा में चली गई। इसके चलते हादसा हुआ। टक्कर के बाद कार में सामने के दोनों एयरबैग खुल गए थे, फिर भी किसी की जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक जब्त कर तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।

दिन में दूसरा हादसा
नेशनल हाइवे-43 पर आज का यह दूसरा बड़ा हादसा है। सुबह मजदूरों को लेकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर मिनी ट्रक से टकराते हुए बीच सड़क पर पलट गई थी। हादसे में 15 से अधिक मजदूर घायल हो गए थे। घायलों में दो को अंबिकापुर रेफर कर किया गया है। वहीं अन्य का उपचार सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.