कनाडा में मास वीजा कैंसलेशन की तैयारी, कार्नी सरकार ने तैयार किया ट्रंप जैसा प्लान, भारतीयों के लिए बड़ा खतरा

Updated on 06-11-2025 02:57 PM
ओट्टावा: कनाडा जाने का सपना देखने वालों के लिए एक बुरी खबर आई है। कनाडा की कार्नी सरकार अब ट्रंप की राह पर चलती दिखाई दे रही है। यह ऐसा प्रस्ताव ला रही है, जिससे बड़े पैमाने पर अस्थायी वीजा को रद्द किया जा सकेगा। इस कदम से बड़ी संख्या में भारतीय आवेदकों पर असर पड़ सकता है। कनाडाई मीडिया आउटलेट सीबीएस न्यूज ने आंतरिक दस्तावेजों के हवाले से बताया है कि इमिग्रेशन, रिफ्यूजी और सिटिजेनशिप कनाडा (IRCC) और कनाडा सीमा सेवा एजेंसी (CBSA) मांग कर रहे हैं कि धोखाधड़ी या दुरुपयोग के सबूत पाए जाने पर उन्हें अस्थायी निवासी वीजा (TRV) को सामूहिक रूप से रद्द करने का अधिकार दिया जाए।

सीबीएस की रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित बदलाव अगर लागू होता है तो इमिग्रेशन मंत्री धोखाधड़ी, युद्ध या जन स्वास्थ्य संकट जैसी खास परिस्थितियों में वीजा के पूरे बैच को रद्द कर सकेंगे। अभी तक हर मामले को अलग-अलग निपटाने का प्रावधान है। कार्नी सरकार ने यह कदम बढ़ते शरणार्थी दावों और कनाडा की अस्थायी वीजा प्रणाली की बढ़ती जांच के बीच उठाया है।

भारत और बांग्लादेश का लिया नाम

अधिकारियों ने दस्तावेज सत्यापन में आने वाली कठिनाइयों के साथ ही भारत और बांग्लादेश समेत कुछ देशों से धोखाधड़ी वाले आवेदनों में वृद्धि का हवाला दिया। एक आंतरिक प्रस्तुति में खास खास देश से जुड़ी चुनौतियां कहकर संबोधित किया गया था। ग्लोबल न्यूज के अनुसार, पिछले साल अंतरराष्ट्रीय छात्रों के 20,000 से ज्यादा शरण के दावे दायर किए गए। इनमें सबसे ज्यादा भारत और नाइजीरिया से थे।

भारतीयों के सबसे ज्यादा आवेदन

सीबीसी ने बताया कि भारतीय नागरिकों के शरण के दावों में तेजी से वृद्धि हुई है। यह मई 2023 में प्रतिमाह 500 से भी कम था, लेकिन जुलाई 2024 में लगभग 2000 तक हो गया। इसने संघीय एजेंसियों को निगरानी कड़ी करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। कनाडा का कहना है कि प्रस्ताव व्यापक सुधार प्रयास का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य उन कमियों को दूर करना है जिससे वीजा के लंबित मामले और इसके दुरुपयोग के आरोप बढ़े हैं। इस योजना की अधिकार समूहों और इमिग्रेशन वकीलों ने आलोचना की है। उन्हें डर है कि इसके बिना उचित प्रक्रिया के व्यापक निर्वासन हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.