159 गाँवों में निरूशुल्क गैस कनेक्शन हेतु शिविर जारी

Updated on 30-11-2025 01:44 PM

सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में सुकमा जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। नियद नेल्लानार योजना के तहत चयनित 159 दूरस्थ गाँवों में खाद्य विभाग द्वारा विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहाँ पात्र ग्रामीण महिलाओं को निरूशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए आवेदन व केवाईसी प्रक्रिया एक ही स्थान पर पूरी की जा रही है।

जिले में स्थित सभी प्रमुख गैस एजेंसियाँ दोरनापाल, वंदना गैस एजेंसी सुकमा, पोलमपल्ली गैस एजेंसी और कोंटा गैस एजेंसी के द्वारा अंदरूनी इलाकों तक खाद्य विभाग के साथ पहुँचकर शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लिया जा रहा है। अब तक 1610 आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं, और आवेदन प्रक्रिया लगातार जारी है।

शिविर की विशेषताएँ

गैस एजेंसियों की उपस्थिति, बीपीएल श्रेणी के राशनकार्डधारियों से आवेदन, मौके पर ही केवाईसी की त्वरित प्रक्रिया और पात्र महिला मुखियाओं को प्राथमिकता दिया जा रहा है।

आवश्यक दस्तावेज

शिविर में आने वाली महिला मुखियाओं को राशनकार्ड की फोटोकॉपी, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, सभी वयस्क सदस्यों के आधार कार्ड और 02 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

स्वच्छ ऊर्जा की ओर बड़ा कदम

यह पहल ग्रामीण महिलाओं को धुएँ से मुक्ति दिलाने और स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रशासन ने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने दस्तावेज़ों सहित शिविरों में पहुँचकर योजना का लाभ अवश्य उठाएँ।

सुकमा जिले में उज्ज्वला योजना का यह महाअभियान महिलाओं के जीवन में नया बदलाव लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.