अभियानः लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम

Updated on 10-12-2025 12:17 PM

कोरबा। कलेक्टर  अजीत वसंत जिला कार्यक्रम अधिकारी  बसंत मिंज एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  गजेंद्र देव सिंह के मार्गदर्शन में नवा बिहान से संरक्षण अधिकारी, महिला सशक्तीकरण केंद्र (हब), जिला मिशन समन्वयक रत्ना नामदेव, जेन्डर विशेषज्ञ तुलेश्वर दुबे,एवं चाईल्ड लाईन के स्टॉफ, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय अधंरीकछार, कस्तुरबा गांधी विद्यालय तथा कन्या छात्रावास एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक पीडब्लूडी विद्यालय, कोरबा में लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु 16 दिवसीय (25 नवंम्बर से 10 दिसम्बर) विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तारतम्य में योजनांतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना अंतर्गत नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह आदि योजनाओं द्वारा आर्थिक रूप से बालिकाओं को सशक्त बनाया जा रहा हैं। चाइल्ड लाईन 1098, गुड टच बैंड टच, मातृछाया, (नवजात बच्चों को फेंके ना हमें दे) पालना केन्द्र आदि योजनाओं के माध्यम से बच्चो को सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में बच्चों को भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता कराकर बालिकाओं को पुरुस्कृत किया गया। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे लैंगिक आधारित हिंसा समाप्ति, सखी वन स्टॉप सेंटर, साइबर सुरक्षा, आपातकालीन नम्बरो जैसे डायल 112, 181, 1098, 1930,घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, पॉश एक्ट (शी-बॉक्स) आदि विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई एवं योजनाओं से संबंधित पॉम्पलेट आदि का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं और स्कूल के प्रचार्य, शिक्षक -शिक्षिका की उपस्थिति में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह मुक्त भारत का शपथ लिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.