सड़कों पर आवारा मवेशियों के रोकथाम के लिए चलाए अभियान : कलेक्टर

Updated on 11-09-2024 11:01 AM

गरियाबंद । कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राज मार्ग और राजकीय सड़क मार्ग के साथ-साथ ग्रामीण तथा वनांचल सड़कों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न एजेंडा चर्चा की गई। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सड़को पर आवारा मवेशियों के रोकथाम के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।साथ ही जानबूझ कर मवेशियों को सड़क पर छोड़ने वाले पशु मालिकों पर जुर्माने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 


कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आमजनों की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने के लिए कहा। इस अवसर पर डीएसपी सुश्री निशा सिन्हा, जिला परिवहन अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता अनुज शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


कलेक्टर ने जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सहायक सड़कों के दुर्घटनाजन्य वाले स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने, सुधारे गए ब्लैक-स्पॉट पर सुधार उपरांत दुर्घटनाओं की मॉनिटरिंग,  व रेडियम बेल्ट लगाने को  कहा। सड़कों पर बैठने वाले आवारा पशुओं को गौशाला या कांजीहाउस में रखने के निर्देश दिए। मोटरयान अधिनियम एवं अन्य ट्रैफिक नियमों का पालन की कार्यवाही करने, असावधानीपूर्वक वाहन चालन एवं अन्य अपराधों में लिप्त वाहन चालकों के ड्रायविंग लायसेंस निलंबन की कार्यवाही करने, ड्रायविंग में विचलित करने वाले होर्डिंग्स को हटाने, फुटपाथ, पार्किंग , सर्विस लेन आदि से अतिक्रमण हटाने, सड़कों पर सुधार कार्य कराने कहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.