संकटग्रस्त बच्चों की मदद के लिए हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करें : कलेक्टर

Updated on 23-07-2026 12:21 PM

सारंगढ़-बिलाईगढ़।   कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सह समिति अध्यक्ष के द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल्य और जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जिले में संचालित बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं, कार्यक्रमों, किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बाल अधिकारों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर क्रियान्वयन का रुपरेखा तैयार किया गया।

कलेक्टर ने कहा कि जरूरतमंद और संकटग्रस्त बच्चों के मदद के लिए कोई भी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 में कॉल करें। कलेक्टर ने अब तक प्राप्त प्रकरण की जानकारी ली तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन नंबर 1098 का जिलेभर में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि जरूरतमंद और संकटग्रस्त बच्चों तक समय पर सहायता पहुंच सके। बैठक में जिले में पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में वर्तमान में 23 प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं। कलेक्टर ने इन मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर भर्ती से संबंधित एजेंडे पर चर्चा की गई। साथ ही किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत संचालित संस्थानों के नियमित निरीक्षण एवं उनके प्रभावी संचालन पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बाल विवाह रोकथाम की चर्चा में अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिले में अब तक 3 बाल विवाह की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में एक भी बाल विवाह नहीं होना चाहिए। इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाने, ग्राम स्तर पर सतर्कता बढ़ाने तथा संबंधित विभागों के समन्वय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी उत्तम प्रसाद, नगरपालिका परिषद सारंगढ़ के सीएमओ ज्ञान पुंज कुलमित्र, समाज कल्याण विभाग के विनय तिवारी, श्रम विभाग के अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जिला बाल संरक्षण समिति के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.