कानपुर में बिजनेसमैन पति-पत्नी जिंदा जले:मंदिर के दीये से लगी आग; गर्म होकर दरवाजा ऑटोमैटिक लॉक हुआ

Updated on 01-11-2024 01:42 PM

कानपुर में दिवाली पर मंदिर के दीये से घर में भीषण आग लग गई। हादसे में बिजनेसमैन पति-पत्नी समेत नौकरानी की जिंदा जलकर मौत हो गई। पूजा करने के बाद मंदिर में दीया जलाकर पति-पत्नी सो गए थे। मंदिर में दीये से आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। पति-पत्नी बेडरूम से बाहर नहीं निकल पाए। बचाने गई नौकरानी की भी मौत हो गई। बेटा पार्टी कर लौटा तो देखा घर से धुआं निकल रहा था। उसने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। आग बुझाकर पति-पत्नी और नौकरानी को निकाला और अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पूरा मामला ​​​​काकादेव इलाके का है। पुलिस ने बताया- मरने वालों की पहचान संजय श्याम दासानी (48), पत्नी कनिका दासानी (42) और नौकरानी छवि चौहान 24) के रूप में हुई है। इनकी अंबाजी फूड्स नाम से कंपनी है। साथ ही इनकी बिस्किट फैक्ट्री भी है।

3 मंजिला घर में रहता था परिवार पांडू नगर में बिजनेसमैन संजय श्याम दासानी, पत्नी, बेटे और मेड के साथ रहते थे। घर तीन मंजिला है। गुरुवार रात में बिजनेसमैन ने पत्नी के साथ दिवाली की पूजा की। खाना खाया। फिर रूम में सोने चले गए। नौकरानी भी अपने कमरे में जाकर सो गई। मंदिर का दीया जल रहा था। देर रात दीये से आग लग गई। पत्नी-पत्नी को बचाने के लिए नौकरानी रूम के अंदर गई। आग की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। घरवालों ने बताया कि बिजनेसमैन का बेटा हर्ष हादसे के वक्त घर पर मौजूद नहीं था। वह दिवाली के चलते दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। देर रात लौटा, देखा तो घर से धुआं निकल रहा था। उसने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी।

ऑटोमैटिक दरवाजा हो गया था लॉक फोरेंसिक टीम एक्सपर्ट ने बताया कि फर्स्ट फ्लोर पर जहां पर आग लगी है, बेडरूम से लेकर पूरे हिस्से में वुडन वर्क हुआ था। इसके चलते आग ने पूरे कमरे को पलभर में ही चपेट में ले लिया। दूसरी तरफ, ऑटोमैटिक दरवाजा लगा था, जो गर्म होने के बाद लॉक हो गया था, इसलिए पति-पत्नी बाहर नहीं निकल सके। उनकी कमरे के भीतर ही मौत हो गई।

6 महीने से नौकरी कर रही थी मेड मेड छवि की दिव्यांग मां सुनीता रोते बिलखते अस्पताल पहुंची। वह बार-बार कह रही थी कि मेरी बेटी को वापस लौटा दो। सुनीता ने बताया कि हम लोग नानकारी में रहते हैं। छवि के 2 भाई और 1 बहन हैं।

सूचना पहुंची तो सब कंट्रोल किया जा चुका था

परिवार के करीबी अमित खत्री ने बताया- संजय श्याम दासानी का बेटा अपने दोस्त के यहां पार्टी में चला गया था। संभावना जताई जा रही है कि घर में दीये की वजह से आग लग गई और घर के अंदर धुआं भरने की वजह से पति-पत्नी और नौकरानी की मौत हो गई। बेटा घर में दिवाली मनाने के बाद दोस्त के यहां चला गया था जिससे उसकी जान बच गई। जब तक हम लोगों के पास सूचना पहुंची तब तक सब कंट्रोल किया जा चुका था। संजय की अंबाजी फूड्स नाम से कंपनी है जो कि बिस्किट बनाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.