रहवासी इलाकों में कारोबार-3 दिन में 190 सीलिंग,चौथे दिन जीरो

Updated on 04-09-2026 03:20 PM
भोपाल, राजधानी भोपाल में सीलिंग और नोटिस देने के हो रहे विरोध के बाद नगर निगम ने कार्रवाई रोक दी है। तीन दिन में 190 सीलिंग की गई थी, लेकिन चौथे दिन जीरो यानी, एक भी सीलिंग नहीं की गई। अफसर कार्रवाई करने से बचते रहे। उधर, नगर निगम, नगरीय प्रशासन और रहवासी अपने-अपने तर्क रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट में पहुंचे हैं।

याचिकाकर्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया, रहवासियों ने अरेरा कॉलोनी के जिन अवैध मॉलों की शिकायतें की थीं, उन पर अब तक सिलिंग की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दूसरी ओर, नगर निगम छोटे व्यापारियों पर कार्रवाई कर रहा है। इसे लेकर नाराजगी है। इसलिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर सभी दस्तावेज प्रस्तुत कर निगम की पक्षपात पूर्ण कार्रवाई की मांग की है। ताकि, न्यायालय से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो सके। उधर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्षों पुरानी इस समस्या के स्थायी और बेहतर समाधान की दिशा में सरकार हर संभव प्रयास करेगी।

नगरीय प्रशासन, निगम कमिश्नर भी दिल्ली में 

रहवासी इलाकों में कारोबार के इस मामले में अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी। इसमें निगम मोहलत मांग सकता है। नगरीय आवास एवं प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी दिल्ली में है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार और निगम की ओर से पक्ष रखने के लिए वे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से भी मिले हैं।

तीन दिन में इतनी हुई थी सीलिंग 

31 अगस्त को निगम ने कुल 109 प्रतिष्ठानों को बंद कराया था। 1 सितंबर को संख्या घटकर 61 पर आ गई। वहीं, 2 सितंबर को सिर्फ 20 सीलिंग हुई। कुल आंकड़ा 190 पर पहुंच गया। चौथे दिन 3 सितंबर को शहर में कहीं भी सीलिंग नहीं की गई। अधिकारियों ने बताया कि हाईकोर्ट में जमीन से जुड़े मामलों को लेकर टीम लगी रही। इसलिए सीलिंग की कार्रवाई नहीं की गई।

मंत्री विजयवर्गीय बोले- भोपाल का मास्टर प्लान जल्दी जारी होगा

कार्रवाई को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने माना कि सीलिंग की कार्रवाई से पूरे भोपाल के व्यापारी परेशान हो रहे हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि नगरीय प्रशासन विभाग के सभी बड़े अधिकारी फिलहाल दिल्ली में हैं। इस मामले में उच्चतम वकीलों के साथ चर्चा की जाएगी और कोई न कोई ऐसा रास्ता निकाला जाएगा, जिससे भोपाल के लोगों को कोई नुकसान ना हो।

मंत्री ने कहा कि भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर भी चर्चा चल रही है। इस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। सीलिंग कार्रवाई के बीच मास्टर प्लान को लेकर सरकार के स्तर पर होने वाली चर्चा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 September 2026
भोपाल, डिप्टी कलेक्टर दीपक पांडे अब भोपाल के टीटी नगर अनुभाग का जिम्मा भी संभालेंगे। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने उन्हें एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। पांडे पहले से शहर वृत्त…
 04 September 2026
भोपाल, भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में 80 फीट रोड पर देर रात ऑटो और बाइक की टक्कर के बाद जमकर विवाद हो गया। बाइक सवार युवकों ने ऑटो चालक…
 04 September 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) से संबद्ध निजी कॉलेजों के बीएड विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी को लेकर गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।…
 04 September 2026
भोपाल । जीआईएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 04 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 04 September 2026
भोपाल। प्रदेश में किसी ग्राम पंचायत को विकास के लिए कितनी राशि मिलेगी, यह अब किसी की अनुशंसा या जोर-जुगाड़ से नहीं बल्कि श्रेणी के हिसाब से निर्धारित होगा। यानी…
 04 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने शासकीय ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के जरिए 10.99 करोड़ रुपये के एक बड़े कंप्यूटर खरीद घोटाले का पर्दाफाश किया है। इस मामले…
 04 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में टोल प्लाजा पर लगने वाली वाहनों की लंबी लाइन और रुकने की मजबूरी जल्द समाप्त हो सकती है। सड़क विकास निगम ने प्रदेश में पहली बार…
 04 September 2026
भोपाल। भगवान श्रीकृष्ण की तरह महिला कैदियों के बच्चे पर जेल में जन्म लेने की छाप न लगे, इसके लिए 15 दिनों के पैरोल लेने की सुविधा भी है, पर…
Advt.