'बुर्का सिटी' के डायरेक्टर ने 'लापता लेडीज' के मेकर्स को कोसा, कहा- हैरान और दुखी हूं! राइटर ने किया पलटवार
Updated on
07-04-2025 01:55 PM
'लापता लेडीज' और 'बुर्का सिटी' का विवाद बढ़ता जा रहा है। पूरे देश को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह दावा किया कि किरण राव की 2023 की फिल्म असल में फैब्रिस ब्रैक की अरबी शॉर्ट फिल्म 'बुर्का सिटी' की कॉपी है। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी और दोनों में कई समानताएं देखी गई हैं। अब 'बुर्का सिटी' के डायेक्टर फैब्रिस ने कहा है कि वह यह सब देखकर 'हैरान' और 'दुखी' हैं। यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि वो 'लापता लेडीज' के मेकर्स से इस बारे में बात करना चाहते हैं। दूसरी ओर, राइटर बिप्लब गोस्वामी ने 'लापता लेडीज' पर लग रहे प्लेगरिज्म (साहित्यिक चोरी) के दावों का खंडन किया है और इसे निराधार बताया है।
फैब्रिस ब्रैक ने IFP से बातचीत में कहा है कि उन्हें हाल ही इस बारे में पता चला। जब उनसे दोनों फिल्मों में समानताओं के बारे में पूछा गया, तो फ्रांसीसी डायरेक्टर ने कहा, 'फिल्म की पिच मेरी शॉर्ट फिल्म से मिलती-जुलती है। इसमें भी एक 'दयालु, प्यार करने वाला, भोला पति' है। एक 'भ्रष्ट' पुलिस अधिकारी है। घूंघट में महिला की तस्वीर वाली सीन में भी समानताएं हैं।'
'बुर्का सिटी' के डायरेक्टर बोले- 2017 में लिख ली थी फिल्म
डायरेक्टर ने आगे यह भी कहा, 'फिल्म के आखिर में प्लॉट में जो ट्विस्ट है, उसमें भी समानता है, जहां हमें पता चलता है कि एक महिला ने जानबूझकर अपने पति से भागने का फैसला किया। मैंने यह शॉर्ट फिलम 2017 में लिखी थी और 2019 में इसे कई फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया गया था। इसे 2020 में कोलकाता और ऑरोविले में दो फिल्म फेस्टिवल्स में भी दिखाया गया था।'
'लापता लेडीज' के मेकर्स से बात करना चाहते हैं फैब्रिस ब्रैक
जब फैब्रिस ब्रैक से पूछा गया कि 'लापता लेडीज' देखने के बाद उन्हें कैसा लगा, तो डायरेक्टर ने कहा, 'जब मुझे पता चला, तो मैं हैरान और दुखी दोनों था, खासकर जब से मुझे पता चला कि फिल्म भारत में बहुत बड़ी सफलता रही है और ऑस्कर के लिए भी शॉर्टलिस्ट की गई थी। जहां तक मेरा सवाल है, मुझे उम्मीद थी - और मैं इस पर चर्चा कर रहा था कि 'बुर्का सिटी' को एक फीचर फिल्म के रूप में बना सकते हैं। लेकिन क्या अब यह संभव है? मैं 'लापता लेडीज' के मेकर्स से बात करना चाहता हूं।'
राइटर बिप्लब गोस्वामी बोले- 2014 में रजिस्टर करवा ली थी 'लापता लेडीज'
दूसरी ओरी, 'लापता लेडीज' के राइटर बिप्लब गोस्वामी ने भी एक बयान जारी कर 'साहित्यिक चोरी' के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने 2014 में स्क्रीनराइटर एसोसिएशन के साथ 'लापता लेडीज' और 2018 में SWA के साथ 'टू ब्राइड्स' टाइटल से फीचर-लेंथ स्क्रिप्ट रजिस्टर की थी। उन्होंने लिखा, 'ये आरोप न केवल एक लेखक के रूप में मेरे प्रयासों को कमजोर करते हैं, बल्कि पूरी फिल्म निर्माण टीम की मेहनत को भी कमजोर करने वाले हैं।'
बिप्लब ने कहा- हम लंबे समय से फिल्म पर कर रहे थे काम
बिप्लब ने आगे कहा, 'फिल्म का कॉन्सेप्ट, किरदार और डायलॉग पर कई साल से काम चल रहा था। ऑफिशियली इसे 3 जुलाई, 2014 को 'टू ब्राइड्स' टाइटल से रजिस्टर किया गया। फिल्म की कॉमेडी, ट्विस्ट, यहां तक कि एक दूल्हे का अनजाने में गलत दुल्हन को उसके चेहरे के ढके होने के कारण घर ले आना, यह सब 'बुर्का सिटी' के रिलीज होने से बहुत पहले प्रस्तुत की गई सिनॉप्सिस और स्क्रिप्ट का हिस्सा था। 'लापता लेडीज' को अलग-अलग कहानी, ऑरिजनल कैरेक्टर्स और एक सोशल मैसेज को मिलाकर आकार दिया गया।'
'साहित्यिक चोरी जैसे सभी आरोप पूरी तरह से झूठे'
'लापता लेडीज' के राइटर ने कहा कि ग्रामीण भारत और ग्लोबल लेवल पर 'लैंगिक असमानता' और 'पितृसत्तात्मक व्यवस्था' जैसे मुद्दों पर उन्होंने रिसर्च की है। लिहाजा, 'साहित्यिक चोरी' जैसे सभी आरोप पूरी तरह से झूठे हैं।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…