नवा रायपुर में 15 अफसरों के लिए बंगले आवंटित, एक मंत्री और 10 अफसर हुए शिफ्ट

Updated on 28-08-2024 12:12 PM

रायपुर । नवा रायपुर के अटल नगर सेक्टर 24 में करोड़ों की लागत से मंत्रियों व अफसरों के लिए बंगले बनकर तैयार हैं, लेकिन शिफ्टिंग अभी तक केवल एक मंत्री व 10 अफसरों की हुई है। यहां नेता प्रतिपक्ष व मंत्रियों के 14 बंगले और अफसरों के लिए 78 बंगले है।

वर्तमान में केवल कृषि मंत्री रामविचार नेताम ही शिफ्ट हुए है, इन्होंने पिछले दिनों अपने घर में गृहप्रवेश किया। साथ ही मंत्रियों में दयालदास बघेल व लक्ष्मी राजवाड़े को भी आवास आवंटित हो गए है, लेकिन इनकी शिफ्टिंग कब होगी। इसके बारे में कोई अता-पता नहीं है।
नवा रायपुर में तैयार इन दिनों बंगलों के रखरखाव में ही हर महीने लाखों रुपये खर्च हो रहे है। नवा रायपुर में शिफ्ट होते ही कामकाज में भी तेजी आएगी, साथ ही अनावश्यक खर्च में भी कमी आएगी।
इस बात का है डर
इस बात की चर्चा है कि अधिकांश मंत्री नवा रायपुर शिफ्ट होने में इसलिए दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है,क्योंकि उन्हें आम जनता से दूर होने का डर है। आम जनता से दूर होते ही इसका असर उनके वोट बैंक पर पड़ेगा।
सीएम हाउस की लागत 65 करोड़
नवा रायपुर में बन रहा सीएम हाउस भी 65 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है। सीएम आवास की सुरक्षा के लिए हाइटेक तकनीकी का उपयोग किया गया है। साथ ही प्राइवेट थियेटर, हेल्थ सेंटर, लाइब्रेरी जैसी कई सुविधाएं है। मुख्यमंत्री निवास करीब 8 एकड़ में बनकर तैयार हो रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.