गुजरात में बारिश से इमारत गिरी, 3 की मौत:छत्तीसगढ़ में NMDC का डैम टूटा, शहर में पानी घुसा

Updated on 24-07-2024 02:10 PM

गुजरात में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। द्वारका के खंभालिया में एक तीन मंजिला इमारत गिरने से एक बुजुर्ग महिला और दो बच्चियों की मौत हो गई। सूरत में 24 घंटे में 228 mm बारिश रिकॉर्ड की गई है। यहां सड़कों पर नदियों जैसा पानी बह रहा है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भारी बारिश की वजह से दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में स्थित NMDC का चेक डैम टूट गया। इससे डैम का पानी किरंदुल शहर में घुस गया। इस दौरान करीब 100 से ज्यादा मकान-दुकान ढह गए। पानी का फ्लो इतना तेज था कि सड़क पर खड़े छोटे-बड़े वाहन बहने लग गए। मुख्य सड़क से लेकर बस्तियों की सड़कें और गलियां तक उखड़ गईं।

इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी बारिश के कारण कई नदियां, बांध और तालाबों में पानी का लेवल बढ़ गया है। 24 घंटे में इंदिरा सागर, तिघरा, तवा, बरगी जैसे बड़े डैम में 3 से 6 फीट तक पानी बढ़ा है। बैतूल के सतपुड़ा, मंडला में नैनपुर के थावर और श्योपुर के डैम के गेट खोलना पड़े हैं। आज MP-महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उधर, नेपाल से सटे इलाकों में तेज बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के लखीमपुर, गोरखपुर, महाराजगंज, गोंडा, बहराइच समेत 10 जिलों में बाढ़ से प्रभावित हैं। गोरखपुर में राप्ती नदी उफान पर है। नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। करीब 40 हजार लोग प्रभावित हैं।

आज कहां बहुत भारी और कहां भारी बारिश का अलर्ट
बहुत भारी बारिश (9 राज्य): गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान।

भारी बारिश (10 राज्य): कर्नाटक, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.