खुद की छत पर बिजली उत्पादित कर रहे बुधवानी का बिल पिछले पांच महीने से जीरो

Updated on 22-08-2025 11:32 AM

उत्तर बस्तर कांकेर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बिजली उपभोक्ताओं को आशातीत राहत मिल रही है। एक ओर जहां खुद के द्वारा उत्पादित बिजली से उपभोक्ताओं में आत्मनिर्भरता आई है, वहीं दूसरी तरफ बिल के भुगतान में क्रांतिकारी बदलाव आया है। कई उपभोक्ताओं का बिजली बिल अब शून्य अर्थात् जीरो आ रहा है, जिससे वे आश्चर्य मिश्रित उत्साहित भी हो रहे हैं। इस योजना से निश्चित तौर पर उपभोक्ताओं की बचत की बौछार हो रही है। कांकेर शहर के एक ऐसे ही उपभोक्ता कारोबारी मनोज बुधवानी के बिजली का बिल पिछले पांच माह से शून्य आ रहा है, जिसके चलते वे अब भारी-भरकम बिल का भुगतान करने की जगह निःशुल्क बिजली प्राप्त कर रहे हैं।

बुधवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी मिलने पर तत्काल इसके लिए आवेदन किया। उन्होंने बताया कि विद्युत की खपत अनुरूप तीन अपने ठेलकाबोड़ एकतानगर स्थित अपने निवास की छत पर किलोवॉट रूफटॉप सोलर सिस्टम इंस्टाल कराया। इसके लिए उन्हें केन्द्र सरकार से 78 हजार रूपए की सब्सिडी भी मिली। इस योजना के हितग्राही बुधवानी ने बताया कि उनके घर का विद्युत का औसतन बिल तीन से साढ़े तीन हजार के बीच प्रतिमाह आता था। यह भी बताया कि सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत इंस्टालेशन के पहले अगस्त 2024 में 3120 रूपए के बिजली बिल का भुगतान किया। इसके बाद क्रमशः सितम्बर 24 में 1810 रूपए, अक्टूबर में 2020, नवम्बर में 990 तथा जनवरी 2025 में 230 रूपए का बिल आया। तत्पश्चात् माह फरवरी 2025 से अब तक बिजली बिल लगातार शून्य यानी जीरो आया, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। मेडिकल कारोबारी बुधवानी ने बताया कि अब तो प्रदेश सरकार द्वारा भी इस योजना में 30 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 

इस प्रकार सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना विद्युत उपभोक्ताओं के घर में खुशहाली बिखेर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह योजना विद्युत के मामले में न सिर्फ आत्मनिर्भरता प्रदान करती है, बल्कि बड़े पैमाने पर आर्थिक सुरक्षा भी मिल रही है। बुधवानी ने जिले के अन्य बिजली उपभोक्ताओं को भी इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने की अपील की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.