चोर-चोर कहकर चिढ़ाने पर भाई-बहन को कुएं में धकेला:गुस्से में 13 साल की लड़की ने हत्या की

Updated on 11-11-2025 12:42 PM
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में रविवार को कुएं में भाई-बहन करण वर्मा (4 वर्ष) और राधिका (2 वर्ष) की लाश मिली थी। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हो गया कि दोनों की मौत हादसा नहीं, बल्कि हत्या है। 13 साल की नाबालिग ने अपने ही भाई-बहन (पारिवारिक) को कुएं में धकेला था।

दरअसल, दोनों परिवारों के बीच कुछ समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं 4 साल का रिश्ते का भाई करण नाबालिग को चोर-चोर कहकर चिढ़ाता था। इसी गुस्से और बदले की भावना में उसने दोनों मासूमों को मार डाला। मामला छुईखदान थाना क्षेत्र के झुरानदी गांव का है।

बहन ने देखा तो उसे भी धक्का दिया

जानकारी के मुताबिक दोनों भाई-बहन घर के पास कुएं के पास खेल रहे थे। इसी दौरान 13 साल की मासूम ने भाई को कुएं में धकेल लिया। ये घटना उसकी 2 साल की बहन राधिका ने देख ली और वो रोने लगी। जिसके बाद नाबालिग ने अपने पास रखे रूमाल से उसका भी मुंह बांधा और उसे कुएं में धकेल दिया।

गांव में लोग सदमे में हैं। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि किशोर उम्र की बच्ची इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकती है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर विधि अनुसार किशोर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है।

खेलते-खेलते दोनों हुए थे गायब

दरअसल, 9 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे गजानंद वर्मा की बेटी और बड़ा बेटा घर के पास खेल रहे थे, लेकिन अचानक गायब हो गए। जब ​​परिवार ने भाई-बहन की तलाश की, तो उन्हें बड़े बेटे का शव एक कुएं में दिखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

वहीं कुएं में लाश मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। कुएं के पानी को मोटरपंप के जरिए निकाला गया। इसके बाद शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। बच्ची की लाश कुएं के लास्ट छोर में मिली थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.