ब्रिटिश प्रिंस हैरी को अमेरिका से निकाला जा सकता है:वीजा में ड्रग्स लेने की बात छिपाई थी, ट्रम्प ने पुराना मामला खोला

Updated on 08-02-2025 02:42 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की डिपोर्टेशन लिस्ट में अब ब्रिटिश प्रिंस हैरी का नाम जुड़ सकता है। ट्रम्प ने पांच महीने पहले बंद हो चुके हैरी के वीजा केस को खोलने के आदेश दिए हैं। हैरी वीजा हासिल करने में गलत सूचना देने के दोषी पाए गए तो ट्रम्प उन्हें डिपोर्ट कर सकते हैं।

ऐसा हुआ तो हैरी ट्रम्प द्वारा इस कार्यकाल में डिपोर्ट होने वाले पहले इंडिविजुअल होंगे। ट्रम्प कह चुके हैं कि हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल को रियायत नहीं देंगे। मेगन अमेरिकी नागरिक हैं, हैरी उनके साथ अमेरिका में ही रहते हैं।

ये मामला हैरी की आत्मकथा 'स्पेयर' से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने किशोरावस्था में ड्रग्स लेना कबूला था। हैरी ने अमेरिका का वीजा लेते समय ये बात छिपाई थी। इसे मुद्दा बनाते हुए दक्षिणपंथी संगठन हेरिटेज फाउंडेशन ने केस खोलने की याचिका दायर की थी।

ट्रम्प ईसाइयों को संरक्षण के लिए आयोग बनाएंगे

ट्रम्प ने ईसाई विरोधी भेदभाव से जुड़े एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। यह आदेश फेडरल एजेंसियों को यह तय करने का आदेश देता है कि ईसाई लोगों के अधिकारों का उल्लंघन न हो। ट्रम्प ने इस दौरान कहा कि वे धार्मिक स्वतंत्रता पर एक राष्ट्रपति आयोग बनाएंगे, जिससे ईसाई धर्म को और ज्यादा संरक्षण मिलेगा। ट्रम्प के इस फैसले की कड़ी आलोचना हो रही है। आलोचकों का कहना है, आदेश धार्मिक स्वतंत्रता की अवधारणा को खत्म कर ईसाई धर्म को प्राथमिकता देता है। आरोप है कि अगर ट्रम्प सच में धार्मिक स्वतंत्रता की परवाह करते तो वे मुस्लिम, यहूदी व अन्य के खिलाफ हो रहे भेदभाव पर भी ध्यान देते।

अमेरिका में हाल ही में जारी राजनीतिक उठापटक की बड़ी खबरें...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि वह कैपिटल हिल हिंसा मामले पर काम करने वाले कुछ FBI एजेंट्स को बर्खास्त करने जा रहे हैं। 6 जनवरी 2021 को कुछ ट्रम्प समर्थकों ने कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद) में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में ट्रम्प के खिलाफ जांच बैठाई गई थी।

ट्रम्प का कहना कि उन्हें गाजा पर पट्टी पर कब्जा करने को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है। ट्रम्प हाल ही में कहा था कि वो गाजा पर कब्जा करके वहां सिटी रिसॉर्ट बनाना चाहते हैं। इजराइली राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू में ट्रम्प के इस प्लान का सपोर्ट किया था।

ट्रम्प ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की सीक्रेट सरकारी सूचनाओं तक पहुंच पर रोक लगा दी है। इसका मतलब है कि बाइडेन को अब डेली सीक्रेट ब्रीफिंग नहीं मिलेगी। ट्रम्प ने ट्रूथ सोशल पर लिखा- जो, आपको नौकरी से निकाल दिया गया है।

अमेरिका में वॉशिंगटन डीसी की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने ट्रम्प के USAID रोकने के फैसले पर रोक लगाने की बात कही है। जज कार्ल निकोल्स ने कहा कि वो अमेरिकी सरकारी कर्मचारी संघ और विदेशी सेवा कर्मचारियों के एक संघ की तरफ से दायर मुकदमे के बाद यह आदेश जारी करेंगे।

डोनाल्ड ट्रम्प ने दक्षिण अफ्रीका को टारगेट करके एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रम्प ने हाल ही में आरोप लगाया था कि साउथ अफ्रीकी सरकार जबरदस्ती लोगों की जमीन कब्जा रही है और कुछ चुनिंदा लोगों को टारगेट कर रही है। ट्रम्प ने साउथ अफ्रीका को दी जाने वाली मदद रोकने की बात कही थी।

ट्रम्प ने खुद को जॉन एफ कैनेडी सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसे लेकर उन्होंने कहा कि वह बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज से कई लोगों को तत्काल हटा रहे हैं। कैनेडी सेंटर देश का नेशनल कल्चरल सेंटर है। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए चलाया जाता है।

USAID के 10 हजार कर्मचारियों को निकालने का आदेश 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) के 10 हजार कर्मियों को निकालने का आदेश जारी किया है। छंटनी के बाद इस एजेंसी में सिर्फ 290 कर्मी ही बचेंगे। USAID भारत समेत 130 देशों में काम करता है।

USAID पर ऐसे संगठनों को फंडिंग देने का आरोप है, जो भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं, खासतौर पर लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़ा संगठन फला-ए-इंसानियत फाउंडेशन (FIF)। इसी संगठन ने 2008 के मुंबई हमलों में शामिल आतंकियों की मदद की थी।

USAID पर जैश-ए-मोहम्मद और द रेजिस्टेंस फ्रंट को अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक सहायता देने का आरोप है। इन सभी को भारत सरकार ने आतंकी संगठन घोषित कर रखा है।

ट्रम्प ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट पर लगाया बैन 

ट्रम्प ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। ICC ने इजराइली राष्ट्रपति नेतन्याहू के खिलाफ गाजा में मानवता के खिलाफ गतिविधियों के चलते अरेस्ट वारंट जारी किया था।

ट्रम्प ने आदेश जारी करते हुए कहा कि ICC ने नेतन्याहू के खिलाफ वारंट जारी कर ICC ने अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल किया था। इस मामले में शामिल ICC अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ जांच में मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ संपत्ति जब्त करने और यात्रा प्रतिबंध लगाने का ट्रम्प ने आदेश दिया है। नेतन्याहू मंगलवार को ट्रम्प से मिले थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.