ब्रिटेन का सबसे अमीर परिवार जिसके चार सदस्‍यों को हुई सजा, हिंदुजा फैमिली के पास कितनी दौलत

Updated on 22-06-2024 12:37 PM
नई दिल्‍ली: स्विट्जरलैंड की आपराधिक अदालत ने शुक्रवार को हिंदुजा परिवार को बड़ा झटका दिया। उसके चार सदस्यों को नौकरों का शोषण करने के मामले में चार से साढ़े चार साल तक की जेल की सजा सुनाई। हालांकि, कोर्ट ने मानव तस्करी के गंभीर आरोपों को खारिज कर दिया। भारतीय मूल के उद्योगपति प्रकाश हिंदुजा और उनकी पत्नी, बेटे और पुत्रवधू पर अपने नौकरों की तस्करी का आरोप लगाया गया था। इनमें से अधिकतर अशिक्षित भारतीय थे जो जिनेवा में उनके आलीशान विला में काम करते थे।

कितना दौलतमंद है हिंदुजा परिवार?

हिंदुजा परिवार की जड़ें भारत से जुड़ी हैं। इस परिवार ने 1980 के दशक के आखिर में स्विटजरलैंड में अपना घर बसाया। हिंदुजा परिवार का कारोबार सूचना प्रौद्योगिकी, मीडिया, बिजली, रियल एस्टेट और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में है। फोर्ब्स के अनुसार, हिंदुजा परिवार की कुल संपत्ति करीब 20 अरब डॉलर है। हिंदुजा ब्रिटेन के सबसे रईस परिवारों में से एक है।

क्‍या हैं हिंदुजा पर‍िवार पर आरोप?

हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों पर आरोप लगाया गया था कि वे कर्मचारियों के पासपोर्ट जब्त कर लेते थे। उन्हें स्विस फ्रैंक के बजाय रुपयों में भुगतान करते थे। विला से बाहर जाने से रोकते थे स्विट्जरलैंड में उन्हें बहुत कम पैसे के लिए लंबे समय तक कष्टदायी ढंग से काम करने के लिए मजबूर करते थे।कोर्ट ने कहा कि चारों लोग कर्मचारियों का शोषण करने और अनधिकृत रोजगार उपलब्ध कराने के दोषी हैं। अदालत ने तस्करी के आरोपों को इस आधार पर खारिज कर दिया कि कर्मचारी अपनी इच्छा से काम कर रहे थे।

फैसला सुनाए जाते समय चारों आरोपी जिनेवा की अदालत में मौजूद नहीं थे। परिवार का व्यवसाय प्रबंधक और पांचवां आरोपी नजीब जियाजी अदालत में मौजूद था। उसे 18 महीने की सजा सुनाई गई जो निलंबित रखी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
Advt.