आधार कार्ड लाएं, भतार कार्ड लाएं... हरी साड़ी पहन वोट चोरी मुद्दे पर शिवानी कुमारी ने पूछे चटपटे सवाल

Updated on 15-09-2025 12:47 PM
औरैया: इस साल यूपी के पड़ोसी राज्‍य बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछले कई महीने से वहां राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस और राजद के नेता वोट चोरी का मुद्दा बनाकर बीजेपी पर लगातार वार कर रहे हैं। इनका आरोप है कि बीजेपी और जदयू ने मिलकर वोटरों के नाम हटा दिए हैं। कई सोशल मीडिया इंफ्लूएसर्स भी इस वोट चोरी मुद्दे पर जमकर वीडियो बना रहे हैं। इस कड़ी में औरैया की शिवानी कुमारी का नाम भी शामिल हो गया है।बिग बॉस जैसे शो में हिस्‍सा ले चुकीं शिवानी कुमार का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह हरी साड़ी पहने और सिर पर पल्‍ला लिए ग्रामीण महिला के अवतार में नजर आ रही हैं। बिहार की एक महिला का वीडियो वोट चोरी के मुद्दे पर बहुत वायरल हुआ था। शिवानी कुमारी इसी पर लिप्सिंग करती दिख रही हैं। यूजर्स उनका वीडियो शेयर कर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

कहां से देंगे बाप-दादा का पहचान पत्र?

इस वीडियो में शिवानी कुमारी गांव की महिलाओं की तरह हाथ नचा-नचाकर बोल रहीं- 'आधार कार्ड लाएं, भतार कार्ड लाएं, आयुष्‍मान कार्ड लाएं, शक्ति कार्ड लाएं, अब ये कौन कार्ड लाने वाला है। जो हम लोगों के बाप-दादा का पहचान पत्र मांगता है। कहां से देंगे?'


बिहार में गरमाया है SIR का मुद्दा

दरअसल बिहार में SIR का मुद्दा बहुत गरमाया हुआ है। SIR का पूरा नाम है स्‍पेशल इंटेंसिव रिवीजन। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग इसकी आड़ में पिछले दरवाजे से लोगों की नागरिकता की जांच कर रहा है। इसके तहत अगर मतदाता के पास 11 तरह के पहचान पत्र नहीं है तो उसे वोट देने का अधिकार नहीं मिलेगा। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई। कोर्ट ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.