विनेश फोगाट की जीत पर बोले बृजभूषण शरण सिंह- ‘वो जीत गई, लेकिन कांग्रेस का सत्यानाश हो गया’

Updated on 08-10-2024 04:27 PM
 चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस को जीत की बड़ी उम्मीद थी, लेकिन भाजपा एक बार फिर बाजी मार गई। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिली थी, लेकिन जैसे ही ईवीएम खुली, भाजपा ने तगड़ा पलटवार किया। इसका शिकार विनेश फोगाट भी हुईं, लेकिन अंत में उन्होंने जीत हासिल कर ली।

जुलाना में विनेश फोगाट कभी आगे रहीं, तो कभी पीछे


जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस की विनेश फोगाट लगातार आगे पीछे होती रहीं। एक बार वो 4000 वोट से आगे चल रही थी। इससे पहले वे 1100 वोट से पीछे थी। उनका मुकाबला भाजपा के योगेश बैरागी से था।


चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, विनेश फोगाट को 65,080 वोट मिले, जबकि उनके विरोधी भाजपा प्रत्याशी के खाते में 59,065 वोट पड़े। इस तरह विनेश को 6015 वोट से जीत मिली।


चुनाव जीतने के बाद विनेश ने कहा कि यह लोगों का प्यार है। संघर्ष और सच्चाई की जीत है। वे लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगी। हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की हार पर विनेश ने कहा कि पूरे चुनाव परिणाम नहीं आए हैं। अभी मतगणना चल रही है। पूरे परिणाम आने के बाद कांग्रेस की जीत होगी।


विनेश फोगाट की जीत पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया


विनेश फोगाट की जीत पर भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह का बयान भी आया है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि वो (विनेश फोगाट) जीत गईं, लेकिन कांग्रेस का सत्यानाश हो गया।


बृजभूषण शरण सिंह के मुताबिक, जो पहलवान जीते हैं, वो नायक नहीं, खलनायक है। उन्होंने पहलवान आंदोलन के नाम पर देश को भ्रमित करने की कोशिश की।


तीसरी बार सरकार बनाती नजर आ रही भाजपा


हरियाणा का चुनाव परिणाम किसी टी20 मुकाबले से कम नहीं रहा। शुरू में कांग्रेस बहुत आगे थी। कहा जा रहा है कि हरियाणा में इस बार कांग्रेस की सुनामी है। फिर जैसे ही ईवीएम खुली, भाजपा ने तगड़ा पलटवार किया।


भाजपा के जो बड़े नेता पीछे चल रहे थे, वो आगे वो गए। कांग्रेस के बड़े नेता पीछे होने लगे। अब भाजपा का हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाना तय है। हरियाणा के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी दल ने लगातार तीन बार सरकार बनाई हो।


कौन बनेगा हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री?


भाजपा ने नवाब सिंह सैनी की अगुवाई में चुनाव लड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान सैनी ने कहा था कि पार्टी की हार होती है, तो उनकी जिम्मेदारी होगी। अब जीत मिली है, तो सेहरा भी उन्हीं के सिर बंधेंगे। हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान अनिल विज कह चुके हैं कि वे सीएम बनने के लिए तैयार हैं।


आम आदमी पार्टी का पत्ता साफ?


हरियाणा के चुनाव परिणाम का असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ेगा। भाजपा की जीत का मतलब है कि कांग्रेस का कोई मुद्दा नहीं चला। अब तक के रुझानों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी कोई असर छोड़ती नजर नहीं आ रही है।


यदि परिणाम यही रहे, तो अरविंद केजरीवाल के लिए झटका होगा और दिल्ली विधानसभा चुनाव पर भी इसका असर पड़ सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.