कोरबा,। इंडस्ट्रीयल एरिया में एक फ्लाइ एश ब्रिक्स की फैक्ट्री का गेट टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आकर चार साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया जाता है कि फैक्ट्री का गेट पहले से टूटा हुआ था। लेकिन फैक्ट्री का संचालक गेट की मरम्मत नहीं करा रहा था। मजदूर तेरस केंवट अपनी पत्नी के साथ बुधवार को फैक्ट्री में काम कर रहा था। फैक्ट्री के पास ही तेरस रहता है। दोपहर में तेरस को खोजते हुए उसकी चार साल की बेटी प्रीति फैक्ट्री के करीब पहुंच गई। वह गेट से भीतर जाने की कोशिश कर रही थी। इस बीच फैक्ट्री का गेट गिर गया। प्रीति गेट की चपेट में आ गई। उसे गंभीर चोटें आई। बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण कर डॉक्टर ने बच्ची की मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। बताया जाता है कि फैक्ट्री राधे बसंल की है। वह इंडस्ट्रीयएल एरिया में बसंल ब्रिक्स के नाम से एश फैक्ट्री का संचालन करता है। सूचना पर फैक्ट्री का मालिक भी पहुंचा हुआ था।