रिश्वतखोर अफसरों पर गिरेगी गाज, इंदौर महापौर ने दिया सख्त एक्शन का निर्देश

Updated on 04-10-2025 08:40 PM
इंदौर: नगर निगम में रिश्वतखोरी के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं। शुक्रवार को जोन-19 के सहायक राजस्व अधिकारी (एआरओ) पुनीत अग्रवाल और बिल कलेक्टर रोहित सांवले को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।शुक्रवार को हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कठोरतम कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने निगम कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि रिश्वतखोर कर्मचारियों पर विभागीय जांच तत्काल शुरू की जाए और आवश्यकता पड़ने पर निलंबन या बर्खास्तगी से भी पीछे न हटें।

अगर कोई मांगे रिश्वत तो तुरंत करें शिकायत

महापौर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि शहरवासी अपने छोटे-बड़े कामों के लिए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को पैसा न दें। यदि कोई भी रिश्वत की मांग करता है तो उसकी तुरंत शिकायत करें। उन्होंने बताया कि वे स्वयं हर मंगलवार और गुरुवार को निगम कार्यालय में जनता से मिलते हैं, ऐसे में कोई भी नागरिक सीधे उनसे संपर्क कर सकता है।

भ्रष्ट आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा

महापौर भार्गव ने कहा की लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू जैसी संस्थाएं भ्रष्टाचार रोकने के लिए बनी हैं। जब उन्हें शिकायत मिलती है तो कार्रवाई होती है और आरोपी पकड़ में आते हैं। ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जो कर्मचारी जनता को परेशान कर पैसों की मांग करते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। निगम कर्मचारियों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों ने नगर निगम की छवि पर भी सवाल खड़े किए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.